एक्सप्लोरर

वक्फ बिल का विरोध करने के बाद उद्धव ठाकरे की पार्टी में मचेगी भगदड़? BJP ने बढ़ा दी टेंशन

Maharashtra News: महाराष्ट्र में बीजेपी ने उद्धव ठाकरे की पार्टी को लेकर ऐसा दावा कर दिया है जिससे उनकी टेंशन बढ़ सकती है.

Chandrashekhar Bawankule On Uddhav Thackeray: वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है. इस बीच महाराष्ट्र के मंत्री और प्रदेश बीजेपी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि उद्धव ठाकरे ने बालासाहेब के विचारों को छोड़कर कांग्रेस की विचारधारा को अपना लिया है.

शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे द्वारा वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ वोट देने पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, "हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे जी का जो सपना था, उसे उद्धव ठाकरे ने चकनाचूर कर दिया. अगर बालासाहेब ठाकरे जी होते तो वक्फ संशोधन बिल के पक्ष में वोट करते लेकिन उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस पार्टी के विचारों को स्वीकार किया है.'' 

वोटों की राजनीति में उद्धव ठाकरे ने सारे विचार छोड़े- बावनकुले

महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष ने आगे कहा, ''वोटों की राजनीति में उद्धव ठाकरे ने सारे विचार छोड़ दिए हैं. आने वाले बीएमसी चुनाव को लेकर जो वोट बैंक चाहिए, उसे लेकर वो एक बहुत बड़ी राजनीति करना चाहते हैं. जिस तरह से फरवरी में आपने देखा होगा कि उनके सांसदों की रैली में पाकिस्तान के झंडे लहराए जा रहे थे. उद्धव ठाकरे वोट की राजनीति करते हैं. वोट के लिए वो किसी भी हद तक जाना चाहते हैं.'' 

'वक्फ बिल के खिलाफ मतदान उद्धव ठाकरे का बड़ा अपराध'

उन्होंने आरोप लगाते हुए ये भी कहा, ''वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मतदान करना उनका बहुत बड़ा अपराध है. मैं आपको दावे के साथ कहता हूं कि उद्धव ठाकरे के साथ जो शिवसैनिक बचे हुए हैं, बूथ और तालुका के, सारे लोगों के मैसेज आ रहे हैं कि हमको पार्टी छोड़ना है. उद्धव ठाकरे ने जिस प्रकार से वक्फ संशोधन बिल का विरोध किया है, मैं आपको दावे के साथ कहता हूं कि साल छह महीने में उद्धव ठाकरे की पूरी सेना खाली हो जाएगी. उनकी पार्टी में कोई लड़ने के लिए नहीं बचेगा.'' 

बता दें कि वक्फ (संशोधन) विधेयक पर संसद ने अपनी मुहर लगा दी है. लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी गुरुवार (03 अप्रैल) को 12 घंटे से अधिक देर तक चली चर्चा बाद इसे पारित कर दिया गया. बिल के समर्थन में 128 और विरोध में 95 वोट डाले गए.

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए आदेश
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए आदेश

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget