एक्सप्लोरर

Mumbai: बोरीवली में शर्मनाक वारदात, पालतू मुर्गी और नाबालिग के साथ घिनौनी हरकत, शख्स गिरफ्तार

Mumbai Crime: पुलिस ने आरोपी राजेंद्र रहाटे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. इसके साथ ही पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत भी जांच शुरू की गई है.

मुंबई के बोरीवली इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. महाराष्ट्र पुलिस ने 45 वर्षीय शख्स को अपनी पालतू मुर्गी के साथ अश्लील हरकत करने और पड़ोसी के 10 साल के बेटे का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. यह घटना मंगलवार की रात की है.

पड़ोसी ने की शिकायत, मोबाइल में कैद हुई घटना

पुलिस के अनुसार, आरोपी राजेंद्र रहाटे के पड़ोसी ने उसे अपने कमरे में मुर्गी के साथ आपत्तिजनक कृत्य करते देखा. शिकायतकर्ता ने फौरन अपने मोबाइल फोन से इस घिनौनी हरकत को रिकॉर्ड कर लिया. शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और रहाटे को हिरासत में ले लिया.

नाबालिग को दिखाई अश्लील सामग्री

शिकायतकर्ता के 10 वर्षीय बेटे ने बताया कि राजेंद्र रहाटे ने 2021 से कई बार उसे अपने मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाए. राजेंद्र रहाटे बच्चे को धमकाया कि वह इस बारे में अपने माता-पिता को कुछ न बताए. इस खुलासे ने मामले को और गंभीर बना दिया.

कानूनी शिकंजा, पशु क्रूरता की भी जांच

पुलिस ने राजेंद्र रहाटे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), पॉक्सो एक्ट और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “पशु के साथ अप्राकृतिक कृत्य न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि यह घोर क्रूरता भी है. हम इस मामले की हर पहलू से गहराई से जांच कर रहे हैं.”

स्थानीय लोग आक्रोशित, होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस इस मामले में और भी सबूत जुटा रही है और राजेंद्र रहाटे को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा. यह शर्मनाक और घिनौनी घटना बोरीवली के स्थानीय लोगों के बीच भारी आक्रोश का कारण बनी है. लोग एकजुट होकर इस जघन्य अपराध के लिए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में कोई ऐसी घिनौनी हरकत करने की हिम्मत न कर सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget