एक्सप्लोरर

Mumbai News: मुंबई पुलिस कमिश्नर से एक्टर समलान खान ने की मुलाकात, हथियार लाइसेंस के लिए किया आवेदन

Mumbai पुलिस कमिश्नर से सलमान खान ने मुलाकात की. इस मुलाकात को खान ने भले ही एक सामान्य मुलाकात बताया हो लेकिन सूत्रों के अनुसार उन्होंने हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन किया है.

Salman Khan Meeting With Mumbai CP: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने शुक्रवार को मुंबई के नवनियुक्त पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर से दक्षिण मुंबई में उनके कार्यालय में मुलाकात की. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अभिनेता ने हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन किया है. जहां खान ने कहा कि वह आयुक्त से मिलकर उन्हें बधाई देने के लिए गए थे, क्योंकि वे "पुराने दोस्त" थे, यह मुलाकात पिछले महीने उन्हें मिले एक धमकी भरे पत्र के मद्देनजर हुई थी. एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेता शाम करीब चार बजे मुंबई पुलिस मुख्यालय पहुंचे और फंसलकर से मुलाकात की.

पिछले महीने मिला था धमकी भरा लेटर

खान ने संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) विश्वास नांगरे-पाटिल से भी आयुक्त कार्यालय में मुलाकात की. बकौल पीटीआई, पत्रकारों द्वारा यात्रा के उद्देश्य के बारे में पूछे जाने पर, अभिनेता ने कहा, "वह (पुलिस आयुक्त) एक पुराने दोस्त हैं." पिछले महीने, सलमान खान और उनके पिता, पटकथा लेखक सलीम खान को एक पत्र मिला जिसमें धमकी दी गई थी कि पिता-पुत्र की जोड़ी का वही हाल होगा जो पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का है जो मई में मारा गया था. घटना के बाद खान और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी.

Thane News: ठाणे में पानी की टंकी फटने से कई मकान क्षतिग्रस्त, बुजुर्ग महिला घायल

क्या है पूरा मामला?

दरअसल कुछ दिनों पहले सलमान खान के पिता सलीम खान सुबह जोगिंग पर गए थे. वहां वो जिस बेंच पर बैठे वहां उन्हें एक पत्र मिला जिसमें उन्हें और उनके बेटे सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी. लेटर में लिखा था कि सलमान खान का भी सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Waala) कर देंगे. ये खत सलीम खान को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कुछ दिन बाद मिला था. इस लेटर के बाद सलमान की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, हालांकि इससे सलमान की रुटीन लाइफ में कोई बदलाव नहीं आया है.

एक्टर लगातार अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग भी कर रहे हैं. बताते चलें  सलमान खान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं. लॉरेंस ने खुद इस बात को स्वीकार किया है. गैंगस्टर ने तो ये भी बताया है कि सलमान आज से कुछ साल पहले 2018 में भी उनके निशाने पर थे, लेकिन तब वो बच गए. हालांकि लॉरेंस फिलहाल पंजाब पुलिस की कस्टडी में हैं.

Maharashtra Politics: 'दिल पर पत्थर रखकर शिंदे को बनाया सीएम', राज्य कार्यकारिणी में बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget