एक्सप्लोरर

Mumbai: शिवाजी पार्क में दशहरा रैली के लिए शिंदे और ठाकरे दोनों गुट ने भेजा आवेदन, किसे मिलेगी इजाजत?

Maharashtra News: शिवसेना की दशहरा रैली (Dussehra Rally) को लेकर बीएमसी ने कहा दशहरा रैली के लिए शिवाजी पार्क की बुकिंग के वास्ते हमें पिछले महीने दो आवेदन प्राप्त हुए हैं.

BMC on Shiv Sena Dussehra Rally: मुंबई के शिवाजी पार्क (Shivaji Park) में होने वाली शिवसेना (Shiv Sena) की दशहरा रैली (Dussehra Rally) को लेकर मुंबई नगर निकाय ने शुक्रवार को कहा कि शिवाजी पार्क “बुक” करने के वास्ते उसे शिवसेना के उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) और एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) गुट की ओर से आवेदन प्राप्त हुए हैं. शिवसेना के राजनीतिक कैलेंडर में यह रैली सबसे महत्वपूर्ण आयोजन मानी जाती है और कई दशकों से पार्टी की यह परंपरा चली आ रही है. परंतु इस साल इस रैली के दो दावेदार हैं क्योंकि जून में शिंदे ने शिवसेना से बगावत कर दी थी.

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “दशहरा रैली के लिए शिवाजी पार्क की बुकिंग के वास्ते हमें पिछले महीने दो आवेदन प्राप्त हुए. पहला आवेदन 22 अगस्त को मिला जो शिवसेना के ठाकरे गुट ने भेजा था और दूसरा आवेदन गणेशोत्सव से ठीक पहले शिंदे गुट ने भेजा था.” अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा कि अभी तक किसी भी आवेदन पर निर्णय नहीं लिया गया है. इससे पहले उद्धव ठाकरे ने कहा था कि उनकी पार्टी पहले की तरह शिवाजी पार्क में दशहरा रैली करेगी.

वहीं उनके बेटे आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया था कि रैली के लिए पार्टी के आवेदन को मंजूरी मिलने में दिक्कत पेश आ रही है. शिवाजी पार्क में पहली रैली 1966 में हुई थी जिसे शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे ने संबोधित किया था. इस रैली में राज्यभर से पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होते हैं.

Mumbai: मुंबई के घाटकोपर में गणपति पंडाल में बड़ा हादसा, करंट लगने से युवक की मौत

बता दें महाराष्ट्र में शिवसेना की दशहरा रैली को लेकर शिंदे गुट और उद्धव गुट आमने-सामने हैं. इस रैली को लेकर सूत्रों ने एबीपी न्यूज को बताया कि शिवसेना की दशहरा रैली के चीफ गेस्ट एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) हो सकते हैं. उद्धव गुट ने दादर के शिवाजी पार्क में दशहरा रैली करने के लिए 22 अगस्त को बीएमसी से अनुमति मांगी थी, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है.  ये दोनों गुट अपने आपको असली शिवसेना बता रहे हैं लेकिन असली शिवसेना वाला मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है.

Maharashtra Cabinet Expansion: जल्द होगा शिंदे सरकार का दूसरा कैबिनेट विस्तार, इतने मंत्री हो सकते हैं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget