एक्सप्लोरर

Mumbai Corona Update: मुंबई में 18 दिनों बाद कोरोना से एक मौत, पिछले 24 घंटे में 83 नए केस दर्ज

Mumbai News: बीएमसी के बुलेटिन के अनुसार मुंबई में कोरोना संक्रमण की संख्या बढ़कर 11,54,082 हो गई और मरने वालों की संख्या 19,739 हो गई. रविवार और सोमवार को मुंबई में 84 व 55 मामले दर्ज किए गए.

Mumbai Corona Update: मुंबई में मंगलवार को कोरोना संक्रमित 83 नए केस दर्ज किए गए. वहीं मंगलवार को एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत दर्ज की गई, हालांकि मृतक व्यक्ति मधुमेह से भी पीड़ित था. मुंबई में कोरोना संक्रमित किसी मरीज की मौत 18 दिन बाद हुई है. अब मुंबई में 83 नए कोरोना केसों के साथ संक्रमणों की संख्या बढ़कर 11,54,082 हो गई और मरने वालों की संख्या 19,739 हो गई.

मुंबई में दैनिक कोरोना के मामलों की संख्या लगातार तीसरे दिन 100 अंक से नीचे रही है. क्योंकि इससे पहले मुंबई में रविवार और सोमवार को क्रमश: 84 और 55 मामले दर्ज किए थे. वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से 31 मरीजों के ठीक होने के बाद शहर में अब 580 एक्टिव केस रह गए हैं, जिससे अब तक ठीक होने वालों की संख्या 11,33,763 हो गई है. इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में कुल 3,653 सैंपल का टेस्ट किया गया, जिसके बाद शहर में अब तक सैंपल की टेस्टिंग की संख्या 1,84,57,465 हो गई है.

हाल ही में महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान बीएमसी द्वारा कार्यों के आवंटन की जांच नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) को करने का निर्देश दिया है. जिसमें बताया गया है कि बीएमसी द्वारा एक कोविड केंद्र का निर्धारण, आवश्यक वस्तुओं की खरीद और कार्य का बंटवारा अवैध रूप से किया गया. वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,046 नए मामले सामने आए है. इसके बाद देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 4,46,54,638 हो गई.  देश में अभी तक कुल 4,41,07,943 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं.

Maharashtra: मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में अनिल देशमुख के बड़े बेटे को राहत, स्पेशल कोर्ट ने दी जमानत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'यह आंदोलन अचानक नहीं हुआ, राहुल गांधी...'
CJP के प्रदर्शन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'यह आंदोलन अचानक नहीं हुआ, राहुल गांधी...'
CJP के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे, 'एक इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक...'
CJP के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे, 'एक इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक...'
केतन अग्रवाल हत्याकांड में खुलासा, सिया और चेतन ने 31 मई से पहले ही रच ली थी साजिश
केतन अग्रवाल हत्याकांड में खुलासा, सिया और चेतन ने 31 मई से पहले ही रच ली थी साजिश
उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget