एक्सप्लोरर

BJP सांसद नारायण राणे की बढ़ी मुश्किल, संजय राउत से जुड़े मामले में कोर्ट ने खारिज की याचिका, भेजा समन

Narayan Rane Plea Rejected: मुंबई कोर्ट ने बीजेपी सांसद नारायण राणे की याचिका खारिज कर दी, जिसमें संजय राउत द्वारा दायर मानहानि मामले में जारी समन को चुनौती दी गई थी. उन्हें समन भी जारी किया गया है.

मुंबई की एक कोर्ट ने उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत की मानहानि से जुड़े मामले में जारी समन के खिलाफ बीजेपी सांसद नारायण राणे की याचिका खारिज कर दी है. बुधवार (16 जुलाई) को कोर्ट ने यह फैसला लिया. संजय राउत ने 15 जनवरी, 2023 को भांडुप उपनगर में आयोजित कोंकण महोत्सव में अपने बारे में कथित रूप से 'दुर्भावनापूर्ण और झूठी' टिप्पणी करने के लिए नारायण राणे के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया था.

नारायण राणे ने कथित तौर पर कहा था कि संजय राउत का नाम मतदाता सूची में नहीं है और जब वह (नारायण राणे) शिवसेना में थे, तब उन्होंने राज्यसभा चुनाव में संजय राउत की मदद की थी. शिकायत का संज्ञान लेते हुए, मझगांव की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने अप्रैल में बीजेपी सांसद को समन जारी किया था.

बिना कारण बताए समन जारी- नारायण राणे
नारायण राणे ने सांसदों और विधायकों की विशेष अदालत में समन को चुनौती देते हुए कहा कि उनके खिलाफ मानहानि का कोई मामला नहीं बनता. नारायण राणे के आवेदन में कहा गया कि मजिस्ट्रेट ने 'बिना कोई कारण बताए या न्यायिक विवेक का उपयोग किए' समन जारी किया.

दूसरी ओर, संजय राउत के वकील सार्थक शेट्टी ने दलील दी कि मजिस्ट्रेट के आदेश में कोई अवैधता नहीं है और यह मानहानि का स्पष्ट मामला है. वकील ने कोर्ट में कहा कि बयान से शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत की छवि को सार्वजनिक रूप से नुकसान पहुंचा है, इसलिए समन पूरी तरह उचित है.

सुनवाई के बाद नारायण राणे की याचिका खारिज
सुनवाई के बाद कोर्ट ने बुधवार (16 जुलाई) को नारायण राणे की याचिका खारिज कर दी. विस्तृत आदेश अभी उपलब्ध नहीं है. मजिस्ट्रेट के सामने समक्ष मानहानि मामले की सुनवाई जारी रहेगी.

अब स्पेशल कोर्ट तय करेगा कि नारायण राणे के इस बयान ने वास्तविक तौर पर संजय राउत की छवि को नुकसान पहुंचाया है या नहीं? यह मुद्दा केवल कानूनी नहीं, बल्कि राजनीतिक तौर पर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें महाराष्ट्र के दो प्रमुख नेताओं के बीच सीधी तकरार है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget