एक्सप्लोरर

BJP विधायक ने भगवान राम और कृष्ण से कर दी सीएम देवेंद्र फडणवीस की तुलना, बोले- 'हम उनके भजन गाते हैं'

CM Devendra Fadnavis News: बीजेपी विधायक परिणय फुके ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस का चरित्र श्रीराम, बुद्धि श्रीकृष्ण और शहनशीलता महादेव की तरह है. उनके पास सूर्य सा तेज और चंद्र सी शांति है.

महाराष्ट्र में एक बीजेपी विधायक ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. विधान परिषद के सदस्य परिणय फुके ने सीएम देवेंद्र फडणवीस की तुलना भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण से कर दी है. विधान परिषद में बोलते हुए विधायक परिणय फुके ने कहा कि सीएम फडणवीस का चरित्र बिलकुल भगवान श्रीराम की तरह है और उनकी बुद्धि श्रीकृष्ण की तरह.

परिणय फुके का कहना है कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले गए हैं और इसे देश का नंबर-वन राज्य बना दिया है. 

'राम-कृष्ण और महादेव की तरह हैं सीएम फडणवीस'
इतना ही नहीं, विधायक परिणय फुले ने आगे यह भी कहा कि वह सीएम देवेंद्र फडणवीस भगवान से कम नहीं हैं, इसलिए वह उनके भजन गाते हैं. उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि देवेंद्र फडणवीस भगवान हैं या नहीं, लेकिन वह एक ईश्वर-तुल्य व्यक्ति हैं. उनका चरित्र श्रीराम जैसा और बुद्धि कृष्ण की तरह है. सहनशीलता बिल्कुल महादेव जैसी कि विष भी पी जाने की क्षमता रखते हैं."

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, विधायक फुके ने कहा, "सीएम देवेंद्र फडणवीस के पास सूर्य जैसा तेज और चंद्रमा जैसी शांति है." ऐसे में मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए परिणय फुके ने उनकी तारीफ के पुल बांध दिए. 

नागपुर विधान भवन का होगा विस्तार
इसके अलावा, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने बुधवार (16 जुलाई) को कहा है कि नागपुर विधान भवन का विस्तार किया जाेगा. इसके लिए नए प्रशासनिक परिसर का भव्य खाका तैयार हो गया है. आर्किटेक्ट हफीज कॉन्ट्रैक्टर ने राहुल नार्वेकर के सामने नए भवनों का ग्राफ पेश किया है. 

दरअसल, नागपुर विधान भवन के परिसर में एक नया 7 मंजिला परिसर बनाया जाएगा. इस दौरान मौजूदा भवन की ऐतिहासिक स्थापत्य शैली को संरक्षित भी किया जाएगा. नए भवन में एक केंद्रीय कक्ष, विधानसभा कक्ष, विधान परिषद कक्ष, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष, विधान परिषद सभापति और विपक्ष के नेताओं के कार्यालय एक ही छत के नीचे होंगे.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
मुंबई में 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
मुंबई में 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget