एक्सप्लोरर

Maharashtra: BJP MLC ने गोपीचंद पडालकर की टिप्पणी को लेकर विधान परिषद जमकर हंगामा, बाद में मांगी माफी

महाराष्ट्र में BJP के विधान पार्षद (MLC) गोपीचंद पडालकर द्वारा राज्य के गृह राज्यमंत्री शंभुराज देसाई और सदन की उपसभापति नीलम गोरे के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के बाद माफी मांगी.

Maharashtra: महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधान पार्षद (एमएलसी) गोपीचंद पडालकर द्वारा राज्य के गृह राज्यमंत्री शंभूराज देसाई और सदन की उपसभापति नीलम गोरे के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर बुधवार को विधान परिषद की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी. बाद में पडालकर ने सदन में माफी मांगी और गोरे ने एमएलसी की टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटाने का निर्देश दिया.

सदन में विपक्षी सदस्यों द्वारा राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा हो रही थी. इसी दौरान पडालकर ने कथित तौर पर देसाई का संदर्भ देते हुए कुछ टिप्पणी की. इस पर देसाई ने आपत्ति जताई और उनका समर्थन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पार्षद सतीश चव्हाण ने किया. चव्हाण ने पडालकर से माफी की मांग की लेकिन उन्होंने इससे इंकार कर दिया.

हंगामे के बाद मांगी माफी

गोरे के हस्तक्षेप के बावजूद, सदन में पडालकर की टिप्पणी को लेकर हंगामा जारी रहा, जिसकी वजह से सदन की कार्यवाही दो बार, पहले 10 मिनट के लिए और दूसरी बार सात मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी. सदन की कार्यवाही जब शुरू हुई तो पडालकर ने कहा, ‘‘मैंने अनजाने में ही कुछ विधान पार्षदों की भावना आहत की, इसके लिए मैं माफी मांगता हूं. मेरी मंशा किसी पर निजी टिप्पणी करने या अपमानित करने की नहीं थी.’’

इसके बाद सदन की कार्यवाही एक बार फिर 15 मिनट के लिए उस समय स्थगित करनी पड़ी जब विपक्षी सदस्यों ने नवाब मलिक को धन शोधन के मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद मंत्रिमंडल से हटाने की मांग को लेकर हंगामा किया.

नवाब मलिक के इस्तीफे की उठी मांग

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दरेकर ने कहा, ‘‘नवाब मलिक वर्ष 1993 के मुंबई धमाके से जुड़े लोगों से जमीन खरीदने के आरोपों का सामना कर रहे हैं. वह इस समय जेल में हैं, ऐसे में वह सदन में सवालों का जवाब कैसे देंगे. उन्हें उनके पद से हटाया जाना चाहिए.’’

विधान परिषद के सभापति रामराजे नाइक नीमबाल्कर ने दरेकर की मांग को खारिज करते हुए सदन में आगे की कार्यवाही शुरू की. इसका दरेकर और अन्य भाजपा विधान पार्षदों ने विरोध किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. विपक्षी सदस्य आसन के सामने आ गए और नारेबाजी शुरू कर दी. इसपर सभापति नीमबाल्कर ने पहले पांच मिनट के लिए और बाद में गोरे ने 10 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी.

बाद में विपक्षी सदस्यों ने मलिक को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग को लेकर सदन से बहिर्गमन किया. गौरतलब है कि वरिष्ठ राकांपा नेता मलिक को ईडी ने 23 फरवरी को भगोड़े माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके गुर्गों की गतिविधि से जुड़े धन शोधन के मामले में गिरफ्तार किया था. अदालत ने उन्हें सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

यह भी पढ़ें

Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस के आरोपों पर बोले संजय राउत, 'अपने बयानों से कर रहे राज्य के पुलिस की छवि खराब'

Maharashtra Budget Session: नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर बीजेपी का सदन में हंगामा, कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित

Maharashtra: शिवसेना सांसद संजय राउत का दावा, ED के चार अधिकारियों के खिलाफ जांच कर रही है मुंबई पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
CJP आंदोलन: मुंबई में 20 FIR, आरोपियों को पेश होने का नोटिस
CJP आंदोलन: मुंबई में 20 FIR, आरोपियों को पेश होने का नोटिस
CJP आंदोलन के समय 500+ फेक नैरेटिव वाले अकाउंट्स ट्रेस
CJP आंदोलन के समय 500+ फेक नैरेटिव वाले अकाउंट्स ट्रेस

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget