एक्सप्लोरर

अमित शाह से BJP विधायकों ने की शिकायत, 'अजित पवार की दखलअंदाजी को रोकें', मिला ऐसा जवाब

Maharashtra Politics: नादेड़ में बीजेपी विधायकों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सामने अजित पवार को लेकर शिकायतों की झड़ी लगा दी. इस दौरान सीएम फडणवीस भी मौजूद थे.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के महाराष्ट्र दौरे के समय बीजेपी के कुछ विधायकों ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार के खिलाफ नाराजगी जताई. सूत्रों के मुताबिक, विधायकों ने कहा कि अजित पवार की दखलअंदाजी को रोका जाए और इस मुद्दे को लेकर उन्होंने अमित शाह से हस्तक्षेप की मांग की. इस पर अमित शाह ने बीजेपी विधायकों को अलग ही संदेश दिया.

अमित शाह ने विधायकों से क्या कहा?

सूत्रों के अनुसार, जब बीजेपी विधायक अजित पवार की शिकायत लेकर अमित शाह के पास पहुंचे, तो अमित शाह ने उलटे कहा कि अजित पवार को ही मेरे पास शिकायत लेकर आना चाहिए. उन्होंने विधायकों को सलाह दी कि अजित पवार की शिकायत करने की बजाय सभी मंत्रियों के पीछे लगें और काम को आक्रामक ढंग से आगे बढ़ाएं. अमित शाह ने कहा कि हमारी विधायकों की संख्या अधिक है, ऐसे में पीछे हटने की ज़रूरत नहीं है. प्रशासन और सरकार के स्तर पर आक्रामक तरीके से कामों का पीछा करें. उन्होंने कहा कि हमें ‘महायुती’ के रूप में ही आगे बढ़ना है. ये वाकया नांदेड़ में एक सभा की है. इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले भी मौजूद थे.

विधायकों ने लगाई शिकायतों की झड़ी

दरअसल बीजेपी नेताओं का आरोप था की 2024 विधानसभा चुनाव के दौरान अजित पवार ने जानबूझकर बीजेपी उम्मीदवारों के सामने विरोधी उम्मीदवारों को मज़बूत करने का प्रयास किया. बीजेपी नेताओं का आरोप था कि आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए अजित पवार बीजेपी की ताकत को कमज़ोर करने की कोशिश कर रहे हैं और विरोधियों को बल दे रहे हैं. इसी को लेकर बीजेपी के विधायकों और मंत्रियों ने अमित शाह के सामने शिकायतों की झड़ी लगा दी.

इस पर अमित शाह ने साफ कहा, “हमारी विधायकों की संख्या अधिक है, ऐसे में पीछे हटने की ज़रूरत नहीं. प्रशासन और सरकार के स्तर पर आक्रामक तरीके से कार्यों का अनुसरण करें.”

'अजित पवार को ही मेरे पास शिकायत लेकर आना चाहिए'

सूत्रों के अनुसार, अमित शाह ने यह भी कहा कि उलटे अजित पवार को ही मेरे पास शिकायत लेकर आना चाहिए. इस बीच यह भी जानकारी सामने आई है कि मुंबई, ठाणे और पुणे में बीजेपी अकेले चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है. अमित शाह ने राज्य में होने वाले आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर संकेत दिए हैं और राज्य की स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव की समीक्षा भी की है.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget