एक्सप्लोरर

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को विफल बताने पर संजय राउत पर भड़के संजय निरुपम, 'शरद पवार पहले ही...'

Operation Sindoor: एकनाथ शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर कहा कि शरद पवार पहले ही संजय राउत को समझा चुके हैं, लेकिन अगर वह अब भी नहीं समझते तो यह उनकी बेशर्मी है.

Sanjay Nirupam On Operation Sindoor: उद्धव ठाकरे की शिवसेना के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता संजय राऊत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को विफल करार दिया था. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हुई. आज अपने दैनिक मीडिया संवाद में संजय राउत ने सफाई देते हुए कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' अभी अधूरा है. राउत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना नेता और प्रवक्ता संजय निरुपम ने तीखी टिप्पणी की.

एकनाथ शिंदे गुट के नेता निरुपम ने कहा, “शरद पवार पहले ही संजय राउत को समझा चुके हैं, लेकिन अगर वह अब भी नहीं समझते तो यह उनकी बेशर्मी है. जब राष्ट्रीय स्तर पर कोई बड़ा अभियान चल रहा हो, तो उसमें स्थानीय राजनीति को नहीं घसीटना चाहिए. संजय राउत ने खुद कहा था कि 'ऑपरेशन सिंदूर' विफल हुआ है. अब अगर वह इससे मुकर रहे हैं, तो वह झूठ बोल रहे हैं.”

'ऑपरेशन सिंदूर' अभी समाप्त नहीं हुआ- निरुपम

निरुपम ने कहा, “जिन आतंकियों ने हमारे लोगों को मारा, उन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा. जब आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया, तब मारे गए 100 आतंकियों में अजहर मसूद का भाई भी शामिल था, जो संसद पर हमले में लिप्त था. एनआईए को स्पष्ट जानकारी है कि पहलगाम में कौन-कौन आतंकी मौजूद थे. 'ऑपरेशन सिंदूर' अभी समाप्त नहीं हुआ है, यह जारी रहेगा. अगर पाकिस्तान सुधरता नहीं है, तो यह अभियान तब तक चलता रहेगा जब तक वह आतंकियों को हमारे हवाले नहीं करता. ऐसे अभियान को विफल बताना निंदनीय है.”

पहलगाम में सुरक्षा व्यवस्था में कुछ चूक हुई- निरुपम

संजय निरुपम ने यह भी स्वीकार किया कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में सुरक्षा व्यवस्था में कुछ चूक हुई. उन्होंने कहा, “हमारी सुरक्षा एजेंसियां भी इंसान हैं, उनसे छोटी-मोटी गलतियां हो सकती हैं. हमारे जवान आए दिन शहीद होते हैं. अगर कोई आतंकी घुसपैठ कर लेता है, तो इसका यह मतलब नहीं कि पूरी व्यवस्था विफल है या गृहमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए. आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ एक व्यापक अभियान चल रहा है.”

बीएमसी चुनावों पर क्या है रणनीति?

आगामी मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनावों के संदर्भ में संजय निरुपम ने कहा, “महायुति के तीनों घटक दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे. इसके बाद सीटों के बंटवारे पर चर्चा होगी. हमारा मानना है कि मुंबई में जो सीटें पहले हमारे पास थीं, वे हमें ही मिलनी चाहिए. 70-80% लोग उद्धव बालासाहेब ठाकरे (UBT) गुट को छोड़कर हमारे साथ आ चुके हैं. यही फॉर्मूला विधानसभा चुनावों में भी अपनाया गया था. हमारा मानना है कि बीजेपी को शिवसेना की पारंपरिक सीटें छोड़ देनी चाहिए, ताकि हम मिलकर UBT के भ्रष्टाचार को उजागर कर सकें और उन्हें सत्ता से दूर रख सकें.”

 

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget