एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: CM शिंदे पर BJP विधायक के आरोपों के बाद देवेंद्र फडणवीस से मिले शिवसेना नेता, की ये बड़ी मांग

Eknath Shinde: बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड ने सीएम शिंदे पर कई आरोप लगाए थे. इसके बाद शिवसेना के कई नेता देवेंद्र फडणवीस से मिलकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

BJP MLA Ganpat Gaikwad Firing: महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना के कई मंत्रियों ने सोमवार को उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से मुलाकात की और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ ‘निराधार’ आरोप लगाने पर बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. कल्याण (पूर्वी) से विधायक गणपत गायकवाड़ ने दो फरवरी को पड़ोसी ठाणे जिले के उल्हासनगर में हिल लाइन थाने में स्थानीय शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ और एक अन्य व्यक्ति पर गोली चला दी थी. उन्हें हत्या के प्रयास और अन्य आरोपों में गिरफ्तार किया गया था.

क्या बोले थे BJP MLA गणपत गायकवाड?
गिरफ्तारी से पहले गणपत गायकवाड़ ने एक टेलीविजन चैनल से कहा था कि मुख्यमंत्री शिंदे राजनीति में अपराधीकरण को बढ़ावा दे रहे हैं. अपनी पार्टी के अन्य मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ फडणवीस से मुलाकात करने वाले शिवसेना के मंत्री शंभुराज देसाई ने कहा, 'हमने कैबिनेट बैठक से पहले उनसे मुलाकात की और उनसे मुख्यमंत्री शिंदे के खिलाफ निराधार, गलत और निरर्थक आरोप लगाने पर गणपत गायकवाड़ के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा.'

क्या बोले शिवसेना नेता शंभुराज देसाई?
देसाई ने कहा, ‘‘शिंदे सरकार में गृह विभाग संभालने वाले फडणवीस निश्चित रूप से हमारी मांग पर संज्ञान लेंगे.’’ ठाणे जिले के संरक्षक मंत्री देसाई ने कहा कि गणपत गायकवाड़ ने पिछले डेढ़ साल में मुख्यमंत्री शिंदे के साथ अपने कथित मुद्दों के बारे में उन्हें कभी अवगत नहीं कराया. एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का अजित पवार गुट सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा हैं.

पुलिस की कैद में हैं बीजेपी विधायक
शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ पर गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने एक स्थानीय अदालत में आवेदन दायर कर अनुरोध किया है कि उन्हें पुलिस हिरासत में घर से खाना मंगाने और अपने वकीलों से मिलने की अनुमति दी जाए. उनके वकील ने सोमवार को यह जानकारी दी. वकील ने कहा कि आवेदन पर मंगलवार को सुनवाई होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में 'इंडिया' गठबंधन का फॉर्मूला तैयार, उद्धव ठाकरे, कांग्रेस और शरद पवार में सबसे ज्यादा सीटें किसे मिलेंगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget