एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान, 'विपक्षी पार्टी के सरपंच वाले गांव को एक भी रुपया...'

Nitesh Narayan Rane: महाराष्ट्र में बीजेपी नेता नितेश राणे ने कहा कि अगर किसी गांव में एमवीए से जुड़े दल का सरपंच या कोई अन्य पदाधिकारी हैं, तो उन्हें एक भी रुपया नहीं मिलेगा.

Nitesh Rane News: महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है, जिसपर सियासी विवाद खड़ा हो गया. सिंधुदुर्ग में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नितेश राणे ने कहा कि उन्होंने अपने लोगों से कहा है कि शिवसेना UBT और महा विकास आघाड़ी के गांव के लोगों और उनके सरपंच की लिस्ट निकालिए. जिस गांव में उनके लोग होंगे उस गांव को एक भी रुपये की निधि नहीं दी जाएगी, मैं यह आपको आज ही बता देता हूं.

इस टिप्पणी पर विपक्षी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और पूछा कि क्या मंत्री अपने पद की शपथ भूल गए हैं. राणे ने कहा, ‘‘एमवीए के कई कार्यकर्ता पहले ही बीजेपी में शामिल हो चुके हैं और मैं उन लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करता हूं जो बचे हैं. केवल (सत्तारूढ़) महायुति कार्यकर्ताओं को ही कोष मिलेगा. अगर किसी गांव में एमवीए से जुड़े दल का सरपंच या कोई अन्य पदाधिकारी हैं, तो उन्हें एक भी रुपया नहीं मिलेगा.’’

मंत्री ने कहा कि वह चीजों को ‘‘स्पष्ट और सीधे’’ तरीके से रखना पसंद करते हैं. एमवीए में कांग्रेस, शिवसेना (उबाठा) और राकांपा (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं.

बीजेपी कार्यकर्ताओं को संदेश

महाराष्ट्र में पार्टी के विस्तार अभियान का जिक्र करते हुए नितेश राणे ने कहा, ‘‘एक करोड़ से ज्यादा सदस्य पहले ही शामिल हो चुके हैं. आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी को पहले नंबर की पार्टी बनना चाहिए. हर गांव में संगठन को मजबूत करें और पार्टी को बढ़ाने के लिए काम करें.’’

राणे ने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य बीजेपी उम्मीदवारों की 100 प्रतिशत जीत है. भले ही महायुति के भीतर दोस्ताना मुकाबला हो, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि चुने गए प्रतिनिधि हमारे गठबंधन से होंगे. अगर संयोग से कोई विपक्षी उम्मीदवार जीतता है, तो हम उसे भी बीजेपी में ले आएंगे.’’

शरद पवार गुट का निशाना
बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर राणे के भाषण की वीडियो क्लिप साझा करते हुए NCP (शरदचंद्र पवार) विधायक रोहित पवार ने मंत्री पर निशाना साधा.

रोहित पवार ने कहा, ‘‘या तो उन्होंने (राणे) पद की शपथ ध्यान से नहीं पढ़ी या फिर वे इसे भूल गए हैं. अगर मंत्री इस तरह संविधान को नुकसान पहुंचाएंगे तो संविधान कैसे बचेगा? मैं उम्मीद करता हूं कि मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों को चेतावनी देंगे.’’

शिवसेना (यूबीटी) का निशाना
शिवसेना (यूबीटी) नेता सुषमा अंधारे ने भी वीडियो क्लिप साझा की और पूछा कि क्या भारत को ‘विश्वगुरु’ बनाने की बात करने वाले प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी को यह सुनने के बाद क्या इस पर भाषण देना चाहिए कि देश में लोकतंत्र जिंदा है.

महाराष्ट्र में कांग्रेस ने इस नेता को दी अध्यक्ष पद की कमान, नाना पटोले की छुट्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में ISIS-अल-कायदा समेत 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर बैन, सरकार का बड़ा एक्शन
महाराष्ट्र में ISIS-अल-कायदा समेत 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर बैन, सरकार का बड़ा एक्शन
दही हांडी पर गोविंदाओं के लिए बड़ा ऐलान, मिलेगा इतने रुपये का बीमा कवर
दही हांडी पर गोविंदाओं के लिए बड़ा ऐलान, मिलेगा इतने रुपये का बीमा कवर
मोहन भागवत के कार्यक्रम का संचालन करने वाले ऋषभ शाह कौन हैं?
मोहन भागवत के कार्यक्रम का संचालन करने वाले ऋषभ शाह कौन हैं?
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget