एक्सप्लोरर

Maharashtra Cabinet Expansion: संजय राठौड़ को कैबिनेट में शामिल करने पर बीजेपी नेता ने उठाए सवाल, ट्वीट कर कह दी यह बड़ी बात

Mumbai: बता दें कि महाराष्ट्र में नई सरकार बनने के 40 दिन बाद कैबिनेट का विस्तार किया गया है. कैबिनेट में बीजेपी और शिवसेना के 9-9 विधायकों को जगह दी गई है.

Maharashtra Cabinet Expansion: चालीस दिनों के लंबे इंतजार के बाद मंगलवार यानी आज महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार का कैबिनेट विस्तार हो गया. बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की इस सरकार में दोनों ही पार्टियों की ओर से 9-9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. वहीं शिंदे कैबिनेट में शिवसेना नेता संजय राठौड़ को शामिल किए जाने पर बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने नाराजगी जाहिर की है. संजय राठौड़ के मंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद बीजेपी नेता चित्रा बाघ ने ट्वीट कर कहा, 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि चव्हाण की मौत का कारण बने पूर्व मंत्री संजय राठौड़ को फिर से मंत्री का पद दिया गया है. मैंने संजय राठौड़ के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखी है, भले ही वह फिर से मंत्री बन गए हैं मैं न्याय के देवता में विश्वास करता हूं हम लड़ेंगे…. और जितेंगे.' 

 

अब तक शिंदे और फडणवीस ही चला रहे थे सरकार
बता दें कि भारी उलटफेर के बाद महाराष्ट्र में 30 जून को एकनाथ शिंदे की सरकार बनी थी. बीजेपी के साथ गठबंधन कर बनाई गई इस सरकार में देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था, तब से लेकर अब तक ये दोनों ही नेता पूरी सरकार चला रहे थे, लेकिन आज उनकी कैबिनेट का विस्तार कर दिया गया. महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कुल 18 विधायकों को मंत्री पद की शपद दिलाई. 

कौन-2 हुए कैबिनेट में शामिल
बीजेपी की तरफ से जिन विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली उनमें चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, गिरीश महाजन, सुरेश खाड़े, राधा कृष्ण विखे पाटिल, रवींद्र चव्हाण, मंगल प्रभात लोढ़ा, विजयकुमार गावित और अतुल सावे शामिल हैं. जबकि शिवसेना की ओर से दादा भुस, शंभूराजे देसाई, संदीपन भुमरे, उदय सामंत, तानाजी सावंत, अब्दुल सत्तार, दीपक केसरकर, गुलाबराव पाटिल और संजय राठौड़ को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है.

जून में शिंदे गुट ने कर दिया था महाराष्ट्र में तख्तापलट
गौरतलब है कि जून में शिवसेना के 55 में से 40 विधायकों ने एकनाथ शिंदे के कहने पर  महाराष्ट्र में तख्तापलट कर दिया था और उद्धव ठाकरे की सरकार गिरा दी थी. इसके बाद एकनाथ शिंदे ने 40 बागी विधायकों के साथ बीजेपी के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई और खुद मुख्यमंत्री बने. वहीं देवेंद्र फडणवीस को डिप्टी सीएम बनाया गया था.

यह भी पढ़ें:

Maharashtra: मेट्रो 3 परियोजना की लागत में बढ़ोतरी के लिए महाराष्ट्र कैबिनेट की आज मिल सकती है मंजूरी, जानें क्या होगा नया बजट

Maharashtra Cabinet Expansion: उद्धव सरकार में मंत्री रहे विधायकों को शिंदे मंत्रिमंडल में मिल सकती है जगह, ये नाम चर्चा में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में होगा शरद पवार की पार्टी का विलय? सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'पहले भी साथ...'
कांग्रेस में होगा शरद पवार की पार्टी का विलय? सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'पहले भी साथ...'
शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, 'हमारे सांसद-विधायक...'
शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, 'हमारे सांसद-विधायक...'
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget