एक्सप्लोरर

'मैंने कभी नहीं पूछा, मुझे कौन सा पद देने जा रहे', BJP नेता चंद्रकांत पाटिल ने क्यों दिया ये बयान?

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र बीजेपी के नेता चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि पार्टी हमेशा एक नए नेतृत्व की तलाश में रहती है और यही कारण है कि तमाम प्रयोग करती है.यह पार्टी की खासियत है.

Chandrakant Patil On Maharashtra CM: महाराष्ट्र में महायुति की बंपर जीत के बाद सरकार गठन को लेकर तैयारियां जारी है. प्रदेश में महायुति की सरकार का नेतृत्व कौन करेगा, इसे लेकर अभी फैसला नहीं हुआ है. अटकलें ये भी लगाई जा रही हैं कि महाराष्ट्र के सीएम का चयन मध्य प्रदेश और राजस्थान की तरह चौंकाने वाला हो सकता है. इस सवाल पर बीजेपी नेता चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के पास 10,000 आंखें और 20,000 कान हैं और वह हर तरह के प्रयोग करता है.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक यह पूछे जाने पर कि क्या पहली बार के विधायक को सीएम बनाया जा सकता है? पाटिल ने कहा, ''उन्हें इसके बारे में कुछ नहीं पता है. बीजेपी हमेशा एक नई पीढ़ी (नेतृत्व) की तलाश में रहती है और यही कारण है कि पार्टी इस तरह के तमाम प्रयोग करती है. ''

बीजेपी हमेशा नए नेतृत्व की तलाश में रहती- चंद्रकांत पाटिल

उन्होंने आगे कहा, ''चाहे टिकटों का बंटवारा करना हो, पार्टी हमेशा नए नेतृत्व की तलाश में रहती है. यही पार्टी की खासियत है. मुझे नहीं पता कि पार्टी राजस्थान और एमपी में लिए गए फैसले की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी कोई फैसला लेगी या नहीं. हम इस मानसिक स्थिति में हैं कि पार्टी नेतृत्व को तय करने दें कि वे क्या निर्णय लेना चाहते हैं.'' 

मैंने कभी नहीं पूछा कि मुझे कौन सा पद देंगे- पाटिल

पुणे जिले के कोथरुड से नवनिर्वाचित विधायक ने आगे कहा, ''मैं चुनाव परिणामों के बाद कई बार मुंबई गया और देवेंद्र फडणवीस, चन्द्रशेखर बावनकुले से मुलाकात की लेकिन ये मुलाकात चुनाव विश्लेषण को लेकर थी.'' पाटिल ने जोर देकर कहा, ''मैंने कभी नहीं पूछा कि वे मुझे कौन सा पद या कोई और जिम्मेदारी देने जा रहे हैं.''

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान के प्रबल दावेदार होने के बावजूद बीजेपी ने मोहन यादव को सीएम चुना. राजस्थान में पार्टी ने वसुंधरा राजे जैसे दिग्गजों को साइड करते हुए भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी. 

हालांकि, महाराष्ट्र का समीकरण अलग है. यहां महायुति गठबंधन ने चुनाव लड़ा जिसमें बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी है. ये लगभग साफ है कि बीजेपी से ही कोई सीएम होगा. महायुति नेताओं का दावा है कि जल्द ही नाम को लेकर फैसला हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: Maharashtra CM News: क्या देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे, क्या कहती है इनकी कुंडली?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप
'दाऊद ने BOMB रखा है', मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी; जांच में जुटी पुलिस
'दाऊद ने BOMB रखा है', मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी; जांच में जुटी पुलिस

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
Embed widget