एक्सप्लोरर

Maharashtra CM News: क्या देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे, क्या कहती है इनकी कुंडली?

Maharashtra CM News: महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव के परिणाम आने के बाद सीएम चेहरे की तलाश तेज हो गई है. ग्रहों की चाल से समझते हैं कि किसके नाम की खुल सकती है लॉटरी.

Maharashtra CM News: महाराष्ट्र में कौन बनेगा मुख्यमंत्री का खेल शुरु हो चुका है. इस पद के लिए सियासी गलियारे में कई नाम गूंज रहे है. सीएम पद के लिए एक नाम एकनाथ शिंदे का भी है. लेकिन आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होने ये साफ कर दिया कि महाराष्ट्र में अगला सीएम बीजपी का बन सकता है. एकनाथ शिंदे ने कहा कि उन्हें सीएम पद को लेकर कोई नाराजगी या चाह नहीं है. वे पीएम मोदी और अमित शाह का हर फैसले का समर्थन करते हैं. ऐसे में अब चर्चा इस बात की हो रही है कि क्या देवेंद्र फडणवीस को पार्टी एक बार फिर महाराष्ट्र का सीएम बना सकती है.

एकनाथ शिंदे की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अब देवेंद्र फडणवीस के लिए सीएम की कुर्सी तक पहुंचने का रास्ता साफ दिखाई दे रहा है. लेकिन कुछ जानकारों का ये मानना है कि उनके लिए ये राह इतनी आसान नहीं है. ग्रह, नक्षत्र और ग्रहों की चाल से समझते हैं कि महाराष्ट्र में क्या होने जा रहा है-

2 दिसंबर को मिल सकता है महाराष्ट्र को नया मुख्यमंत्री
जानकारी आ रही है कि महाराष्ट्र में 2 दिसंबर को शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार ये दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है. 2 दिसंबर को मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी. जो कि शुभ कार्य के लिए एक उत्तम योग है. सोमवार का दिन होने से इसकी शुभता में वृद्धि हो रही है. वहीं इस दिन ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, इसका स्वामी बुध है, जो दोपहर 3 बजकर 46 मिनट तक रहेगा, इसके बाद मूल नक्षत्र लग जाएगा. इस नक्षत्र में शपथ लेना प्राय: अच्छा नहीं माना जाता है. क्योंकि ये क्रूर नक्षत्र है. वहीं 2 दिसंबर को धृति योग बना है. शुभ और नए कार्यों के लिए इस योग को शुभ माना गया है. पंचांग अनुसार 2 दिसंबर को 11 बजकर 49 मिनट से  दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. 

देवेंद्र फडणवीस की कुंडली क्या कहती है?
इंटरनेट पर उपलब्ध कुंडली देवेंद्र फडणवीस 22 जुलाई 1970 की प्रात: 6 बजे जन्म स्थान नागपुर की है. देवेंद्र फडणवीस की कुंडली कर्क लग्न की है और राशि कुंभ है. जिस पर शनि की साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है. देवेंद्र फडणवीस की कुंडली में शनि दशम भाव में विराजमान है, जो जनता के सहयोग का दर्शाता है, वहीं चतुर्थ भाव में देव गुरु बृहस्पति विराजमान है. ये घर जनता का कारक भी है. इस पर शनि की भी दृष्टि पड़ रही है. यहां पर मौजूद देव गुरु बृहस्पति पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सहयोग और समर्थन दोनों दिला रहे हैं. 

वर्तमान में देवेंद्र फडणवीस पर केतु की दशा चल रही है. 27 नवंबर का दिन उनके लिए अच्छी खबर लेकर आया है. क्योंकि विशोंत्तरी महादशा में केतु/चंद्रमा/शुक्र के साथ गुरु का प्रवेश हुआ है. जो गेम चेंजर की तरह नजर आ रहा है. यहां हाईकमान का सहयोग मिलने का संकेत दे रहा है. 1 दिसंब तक गुरु का सहयोग उनके लिए लाभकारी साबित हो रहा है. इनकी कुंडली में गुरु की भूमिका बेहद अहम दिखाई दे रही है, जो इस बात का बताती है कि उन्हें राजनीति में ऐसे लोगों का समर्थन प्राप्त है तो पर्दे के पीछे रह कर संकट के समय में उन्हें मदद प्रदान करने का काम करते हैं. केतु के साथ गुरु शुभ फल देने में देर नहीं करता है. 27 नवंबर से 1 दिसंबर 2024 तक यही स्थिति यहां दिखाई दे रही है. वहीं 2 दिसंबर को विशोंत्तरी दशा में बुध का भी गोचर हो रहा है, ज्येष्ठा नक्षत्र का स्वामी है. ग्रहों की गणना से लगता है कि देवेंद्र फडणवीस सीएम की कुर्सी के सबसे नजदीक हैं.

यह भी पढ़ें- Pisces December Tarot 2024: मीन राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना लकी रहेगा, पढ़ें टैरो कार्ड से मासिक राशिफल

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Rashifal 11 July 2026: शनिवार को इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, टैरो कार्ड्स ने दिए बंपर धन लाभ के संकेत!
Tarot Rashifal 11 July 2026: शनिवार को इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, टैरो कार्ड्स ने दिए बंपर धन लाभ के संकेत!
Shani Gochar : 09 अक्टूबर तक शनि की टेढ़ी चाल इन 5 राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें, नौकरी-कारोबार और शेयर बाजार पर पड़ सकता है असर
Shani Gochar : 09 अक्टूबर तक शनि की टेढ़ी चाल इन 5 राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें, नौकरी-कारोबार और शेयर बाजार पर पड़ सकता है असर
Kal Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को चंद्रमा के राशि परिवर्तन से इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी, तुला राशि के जातकों को मिलेगा बंपर प्रॉपर्टी लाभ!
शनिवार को चंद्रमा के राशि परिवर्तन से इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी, तुला राशि के जातकों को मिलेगा बंपर प्रॉपर्टी लाभ!
कर्क राशि का छमाही राशिफल: जुलाई से दिसंबर 2026 में घर, करियर और धन में क्या आएगा बड़ा बदलाव?
कर्क राशि Horoscope 2026: अगले 6 महीने कितने शुभ रहेंगे?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget