एक्सप्लोरर

नितिन गडकरी ने किया मतदान, कांग्रेस से मुकाबले पर abp न्यूज़ से कहा- 'कोई चुनौती नहीं'

Nitin Gadkari Exclusive: महाराष्ट्र की पांच लोकसभा सीटों पर आज लोग वोट डाले जा रहे हैं. इस बीच नागपुर की हॉट सीट पर सभी की नजर बनी हुई है. इस सीट से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी उम्मीदवार हैं.

Nitin Gadkari ABP Exclusive: केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र की नागपुर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार नितिन गडकरी ने दावा किया है कि वो बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे. उन्होंने शुक्रवार (19 अप्रैल) को टाउन हॉल में पत्नी, बेटे और बहू के साथ वोट डाले.

इससे पहले उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि मतदान करना हमारा अधिकार है, हमारा कर्तव्य है. सभी को वोटिंग करनी चाहिए. धूप की वजह से 11 से 12 बजे तक अगर मतदान कर लेंगे तो अच्छा है.

कांग्रेस से मुकाबले पर क्या बोले गडकरी?

कांग्रेस से चुनौती के सवाल पर नागपुर सीट से दो बार के सांसद नितिन गडकरी ने कहा कि मुझे कोई चुनौती नहीं लगती है. हम अच्छी मार्जिन से जीतेंगे.

नागपुर सीट से कांग्रेस ने विकास ठाकरे को उम्मीदवार बनाया है. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से कहा कि उन्हें (नितिन गडकरी) कौन से मुद्दे पर वोट देना चाहिए? आज कोई कद्दावर नहीं है, आज सिर्फ मतदाता राजा है.

कहां किसके बीच है मुकाबला?

महाराष्ट्र में नागपुर के साथ रामटेक (एससी), भंडारा-गोंदिया, चंद्रपुर और नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली-चिमूर (एसटी) सीट पर वोट डाले जा रहे हैं. इन पांच सीटों पर 97 उम्मीदवार हैं. 

चंद्रपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार और महाराष्ट्र के मंत्री सुधीर मुंगंटीवार का मुकाबला दिवंगत पूर्व सांसद सुरेश धानोरकर की पत्नी और कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा धानोरकर से है.

भंडारा-गोंदिया में बीजेपी ने मौजूदा सांसद सुनील मेंढे को मैदान में उतारा है, उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. प्रशांत पटोले से है. बीजेपी के दो बार के लोकसभा सांसद अशोक नेते गढ़चिरौली-चिमूर से उम्मीदवार हैं. उनका मुकाबला कांग्रेस के डॉ. नामदेव किरसन से है.

रामटेक में मुकाबला कांग्रेस के श्यामकुमार बर्वे और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के उम्मीदवार राजू परवे के बीच है.

 

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
CJP आंदोलन: मुंबई में 20 FIR, आरोपियों को पेश होने का नोटिस
CJP आंदोलन: मुंबई में 20 FIR, आरोपियों को पेश होने का नोटिस
CJP आंदोलन के समय 500+ फेक नैरेटिव वाले अकाउंट्स ट्रेस
CJP आंदोलन के समय 500+ फेक नैरेटिव वाले अकाउंट्स ट्रेस
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Embed widget