एक्सप्लोरर

Sharad Pawar On Bihar Politics: शरद पवार बोले- 'चाहे BJP नीतीश कुमार की कितनी भी आलोचना करे लेकिन...'

Maharashtra News: NCP प्रमुख शरद पवार ने बीजेपी पर अपने क्षेत्रीय सहयोगियों को धीरे-धीरे खत्म करने का आरोप लगाया. साथ ही बीजेपी से नाता तोड़ने पर नीतीश के फैसले का समर्थन किया.

Sharad Pawar On BJP: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर अपने क्षेत्रीय सहयोगियों को धीरे-धीरे खत्म करने का आरोप लगाया और बीजेपी से नाता तोड़ने के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का समर्थन किया. महाराष्ट्र में पुणे जिले के बारामती में पत्रकारों से बातचीत में पवार ने दावा किया कि बीजेपी यह योजना बना रही थी कि शिवसेना को कैसे कमजोर किया जाए और उसने पार्टी में फूट डाल दी.

कहा- बीजेपी अपनी सहयोगियों को खत्म कर रही

उन्होंने बुधवार को दावा किया कि ‘‘बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हाल में अपने संबोधन में कहा था कि क्षेत्रीय दलों का कोई भविष्य नहीं है और उनका अस्तित्व नहीं रहेगा. उन्होंने कहा कि देश में केवल उनकी पार्टी रहेगी.’’ एनसीपी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘इस बयान से एक बात तो स्पष्ट है कि बीजेपी अपने सहयोगियों को धीरे-धीरे खत्म कर रही है, जो नीतीश कुमार की भी शिकायत है.’’

शिवसेना को भी कमजोर कर रही बीजेपी

एक उदाहरण देते हुए पवार ने कहा कि अकाली दल जैसी पार्टी उनके (बीजेपी) साथ थी. उन्होंने कहा, ‘‘उसके नेता प्रकाश सिंह बादल बीजेपी के साथ थे लेकिन आज पार्टी पंजाब में लगभग खत्म हो गयी है.’’ उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी कई वर्षों तक साथ रहीं. उन्होंने कहा, ‘‘आज बीजेपी यह योजना बना रही है कि शिवसेना में फूट डालकर उसे कैसे कमजोर किया जा सकता है और (महाराष्ट्र के मौजूदा मुख्यमंत्री) एकनाथ शिंदे और अन्य ने इसमें मदद की है.’’

महाराष्ट्र का दिया उदाहरण

NCP नेता ने कहा कि ऐसा करने में शिवसेना पर उस पार्टी ने वार किया जो कभी उसकी सहयोगी थी. उन्होंने बताया कि बिहार में भी ऐसी स्थिति बनती दिख रही थी. जदयू के नीतीश कुमार और बीजेपी ने पिछला विधानसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ा था. पवार ने दावा किया, ‘‘बीजेपी की एक और खासियत है कि वह चुनावों के वक्त क्षेत्रीय दल से हाथ मिलाती है लेकिन यह सुनिश्चित करती है कि सहयोगी दल कम सीटें जीते. महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ.’’

नीतीश कुमार ने विवेकपूर्ण फैसला लिया

उन्होंने कहा कि जब बिहार में भी ऐसी ही तस्वीर बनती दिखी तो राज्य के मुख्यमंत्री पहले ही सतर्क हो गए और उन्होंने बीजेपी से संबंध तोड़ने का फैसला ले लिया. पवार ने कहा, ‘‘चाहे बीजेपी नेता नीतीश कुमार की कितनी भी आलोचना करे लेकिन उन्होंने विवेकपूर्ण फैसला किया है. उन्होंने बीजेपी द्वारा पैदा किए जा रहे संकट को भांपते हुए यह फैसला लिया. मुझे लगता है कि उन्होंने अपने राज्य तथा पार्टी के लिए बुद्धिमानी भरा निर्णय लिया.’’

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र के नए 18 मंत्रियों में से 17 पहले भी रह चुके हैं मंत्री, कैबिनेट में फिलहाल एक भी महिला नहीं

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र कैबिनेट में 18 नए मंत्रियों ने ली शपथ, विपक्ष के नेताओं ने दी ये प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, 'जिन्हें हम देश का भविष्य...'
कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, 'जिन्हें हम देश का भविष्य...'
ऑनलाइन लूडो से शुरू हुई दोस्ती, 10.5 लाख लेकर भागी नाबालिग; पुलिस ने इंस्टाग्राम पोस्ट से पकड़ा
ऑनलाइन लूडो से शुरू हुई दोस्ती, 10.5 लाख लेकर भागी नाबालिग; पुलिस ने इंस्टाग्राम पोस्ट से पकड़ा
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
पुणे में गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, गैस लीक होने से हुआ बड़ा धमाका
पुणे में गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, गैस लीक होने से हुआ बड़ा धमाका

वीडियोज

LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर में ₹29 की बढ़ोतरी, यहां देखें अपने शहर के नए रेट | Breaking
Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
LPG Price Hike: 1422 रुपया कमर्शियल, 89 रुपये महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर; ईरान में जंग ने बिगाड़ा खेल
1422 रुपया कमर्शियल, 89 रुपये महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर; ईरान में जंग ने बिगाड़ा खेल
घर में दम घुटता है साहब! मुंबई में बोरी बिछाकर खुले मैदान में सोने को मजबूर हुए मजदूर, वायरल वीडियो ने झकझोरा
घर में दम घुटता है साहब! मुंबई में बोरी बिछाकर खुले मैदान में सोने को मजबूर हुए मजदूर
अब डॉक्टर नहीं, AI बताएगा आपकी सेहत का हाल! Instagram-WhatsApp पर Meta ला रहा बड़ा अपडेट
अब डॉक्टर नहीं, AI बताएगा आपकी सेहत का हाल! Instagram-WhatsApp पर Meta ला रहा बड़ा अपडेट
Embed widget