एक्सप्लोरर

क्रेडिट कार्ड कैश ऑफर के नाम पर लाखों की ठगी, भोजपुरी एक्टर दिलीप कुमार साहू गिरफ्तार

Dilip Kumar Sahu Arrested: पुलिस अधिकारी के अनुसार दिलीप कुमार साहू सोशल इंजीनियरिंग के जरिए लोगों का विश्वास जीतकर ठगी करता था. फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है.

Mumbai News: मुंबई में दहिसर साइबर पुलिस ने एक बड़ी ठगी का खुलासा करते हुए भोजपुरी अभिनेता और यूट्यूबर दिलीप कुमार साहू (41) को उत्तर प्रदेश के कौशांबी से गिरफ्तार किया है. साहू पर मुंबई के बोरीवली निवासी एक व्यक्ति से साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है. आरोपी को 28 जून को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया गया. 

जांच में सामने आया है कि साहू ने कांदिवली, गोरेगांव समेत शहर के अन्य इलाकों में भी इसी तरह की ठगी की वारदातों को अंजाम दिया है. उसके खिलाफ कौशांबी में भी शिकायतें दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति बेस्ट में ड्राइवर है और बोरीवली पूर्व में रहता है. पीड़ित ने बताया कि मई महीने में वह कांदिवली वेस्ट स्थित पोइसर डिपो जाते समय सड़क किनारे एक पोस्टर देखा, जिस पर लिखा था, "क्रेडिट कार्ड से कैश लीजिए", साथ ही एक मोबाइल नंबर भी दिया गया था.

ऐसे दिया झांसा
वहीं 13 मई को पीड़ित ने उस नंबर पर संपर्क किया, जहां खुद को दिलीप कुमार साहू बताने वाले व्यक्ति ने सिर्फ 2.5 फीसदी कमीशन पर कैश देने का झांसा दिया. भरोसा जताकर पीड़ित ने अपने क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स, सीवीवी और ओटीपी तक व्हाट्सएप पर शेयर कर दी. पहले ट्रांजेक्शन में 20 हजार रुपये की स्वाइप पर पीड़ित को 19,500 रुपये मिले, जिससे उसका भरोसा और बढ़ गया.

टालमटोल करता रहा आरोपी
इसके बाद 16 मई को पीड़ित ने दो अलग-अलग क्रेडिट कार्ड्स से कुल 3.5 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए. लेकिन इस बार उसे एक भी रुपया वापस नहीं मिला. बार-बार संपर्क करने पर भी साहू टालमटोल करता रहा. आखिरकार पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और फिर दहिसर साइबर पुलिस की मदद ली.

ऐसे जीतता था लोगों का भरोसा
साइबर सेल की टीम ने तकनीकी जांच और ट्रेसिंग के जरिए साहू को कौशांबी से धर दबोचा. पुलिस अधिकारी के अनुसार, साहू सोशल इंजीनियरिंग के जरिए लोगों का विश्वास जीतकर ठगी करता था. फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और अन्य पीड़ितों व उसके संभावित साथियों की तलाश जारी है.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: MLC चुनाव में महायुति की खींचतान पर घिरी BJP, शरद गुट ने क्या कहा?
महाराष्ट्र: MLC चुनाव में महायुति की खींचतान पर घिरी BJP, शरद गुट ने क्या कहा?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
महाराष्ट्र में हवा की हालत ने बढ़ाई चिंता, गाड़ियों पर होगा एक्शन, चले 5821 चालान
महाराष्ट्र में हवा की हालत ने बढ़ाई चिंता, गाड़ियों पर होगा एक्शन, चले 5821 चालान
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget