एक्सप्लोरर

Maharashtra: यहां अब केवल नाम से पहचाने जाएंगे पुलिसकर्मी, हटेगा सरनेम, क्या है वजह?

Maharashtra News: महाराष्ट्र की बीड पुलिस का कहना है कि वह चाहते हैं कि लोग पुलिसकर्मियों को केवल खाकी से पहचानें ना कि उनकी जाति या फिर उनके सरनेम से पहचानें.

Beed News: महाराष्ट्र के बीड में जाति भेदभाव को खत्म करने का प्रयास करने के लिए पुलिस ने खास मुहिम शुरू की है. बीड जिले के पुलिसकर्मी अब बिना सरनेम वाला नेमप्लेट लगाएंगे. यह जानकारी एक अधिकारी ने गुरुवार को दी. जिन्होंने बताया कि जिले में पुलिस विभाग के दफ्तरों और पुलिस थानों में लगभग 100 नेमप्लेट बांटे गए हैं.

बीड के एसपी नवनीत कावंट ने जनवरी में अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे एक दूसरे को नाम से बुलाएं और सरनेम से ना बुलाएं ताकि जाति भेदभाव खत्म हो सके. अब एसपी के ऑफिस ने नेमप्लेट बांटें हैं जो सुरक्षाकर्मियों के ऑफिस में टेबल पर लगाए जाएंग जिसमें उनका सरनेम नहीं होगा.

..ताकि किसी जाति और सरनेम से ना हो पहचान

इस फैसले पर एसपी नवनीत का कहना है कि हम पुलिस वालों की कोई जाति नहीं होती और ना ही हमारा कोई धर्म होता है. हम सबके लिए सिर्फ खाकी हैं. उन्होंने साथ ही कहा कि हमने ड्यूटी से जाति हटाने की चुनौति को स्वीकार किया है. इस पहले के अभियान के तहत पुलिसकर्मी एक दूसरे को केवल नाम से बुला रहे हैं. अधिकारी ने बताया कि हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि पुलिस को केवल पुलिस के रूप में पहचाना जाए ना कि उन्हें किसी जाति या सरनेम के आधार पर जाना जाए.

यूनिफॉर्म पर होगा यह बदलाव

अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही पुलिसकर्मी अपने यूनिफॉर्म पर छोटे नेमप्लेट लगाए हैं जो कि वे खुद बनाएंगे. इनमें उनका सरनेम नजर नहीं आएगा. बीड के मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के बाद दिसंबर में नवनीत कवंट की पोस्टिंग हुई है. संतोष देशमुख का अपहरण कर उन्हें प्रताड़ित किया गया था और बाद में हत्या कर दी गई थी. यह घटना 9 दिसंबर 2024 को हुई थी. संतोष देशमुख की हत्या में भी जाति का एंगल आया था. वह मराठा थे. जबकि आरोपियों में ज्यादातर वंजारी समुदाय के हैं जो कि बीड का जनसंख्या बहुल समुदाय है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR के लिए महाराष्ट्र में बढ़ी डेडलाइन, अब 30 नवंबर को जारी होगी वोटर लिस्ट
SIR के लिए महाराष्ट्र में बढ़ी डेडलाइन, अब 30 नवंबर को जारी होगी वोटर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget