एक्सप्लोरर

Beed Sarpanch Murder Case: सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद बढ़ेंगी धनंजय मुंडे की मुश्किलें? MVA ने की इस्तीफे की मांग 

Beed Sarpanch Murder News: बीड सरंपच हत्या मामले में एक वीडियो सामने आने के बाद MVA नेताओं ने महायुती सरकार पर हमला बोल दिया. साथ ही सवाल किया है कि धनंजय मुंडे के खिलाफ सरकार को और कितने सबूत चाहिए?

Santosh Deshmukh Murder Case: महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की मंगलवार (21 जनवरी)  को बीड सरपंच हत्या मामले को लेकर अहम बैठक हुई. इस बैठक में मंत्री धनंजय मुंडे के इस्तीफा मांगने को लेकर चर्चा हुई. मंत्री धनंजय मुंडे और वाल्मिक कराड के संबंध को लेकर चर्चा केंद्रित रही. दरअसल, धनंजय मुंडे और वाल्मिक कराड एक-दूसरे के करीबी माने जाते हैं. सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के बाद से दोनों की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं. 

दरअसल, सरंपच संतोष देशमुख मामले में वाल्मिक कराड को मुख्य आरोपी बनाया गया है. इसके बावजूद वाल्मिक कराड के साथ बाकी के आरोपी खड़े नजर आ रहे हैं. इस बात को ध्यान में रखते हुए महा विकास अघाड़ी के नेताओं ने प्रदेश सरकार से पूछा है कि मंत्री धनंजय मुंडे के इस्तीफे के लिए और कितने सबूत चाहिए? 

मंगलवार को हुई महा विकास अघाड़ी की बैठक मे कांग्रेस नेता नाना पटोले, एनसीपी एसपी गुट से जितेंद्र आव्हाड और जयंत पाटील एवं शिवसेना यूबीटी से अनिल परब और सुनिल प्रभू शामिल हुए. 

वीडियो में क्या है? 

9 दिसंबर को बीड के मस्साजोग के सरपंच संतोष देशमुखी हत्या हुई थी. इस हत्या में विष्णू चाटे, प्रतीक घुले, सुदर्शन घुले और वाल्मिक कराड आरोपी हैं. इस मामले में पीएसआई राजेश पाटिल को महाराष्ट्र सरकार ने संदिग्ध भूमिका निभाने पर सस्पेंड किया है. अब जो वीडियो सामने आया है, उसमें आरोपी लोग एक साथ दिखाई दे रहे हैं.

इससे पहले 29 नवंबर को वाल्मीक कराड एक ॲाफिस में गया था. उस समय प्रतीक घुले, सुदर्शन घुले और उनके दोस्त, जिन्होंने वाल्मीक कराड के साथ संतोष देशमुख की बेरहमी से हत्या की थी, एक साथ दिखाई दे रहे हैं. निलंबित पीएसआई राजेश पाटिल भी सीसीटीवी फुटेज में वाल्मीक कराड से मिलते नजर आ रहे हैं.

फिरौती मांगने की चर्चा 

इसके पहले होटल में पीएसआई राजेश पाटिल और विष्णु चाटे की मुलाकात का एक वीडियो सामने आया था. इस वीडियो की वजह से अब धनंजय मुंडे की मुश्किलें बढ़ गई हैं. बताया जा रहा है कि यह मामला फिरौती मांगने से संबंधित है. 

बता दें कि महाराष्ट्र के बीड जिले में सरपंच की हत्या को लेकर मराठा और ओबीसी समुदाय के नेताओं के बीच सियासी विवाद चरम पर पहुंच गया है. इस मसले को लोकल बीजेपी विधायक धार दे रहे हैं. मामला तूल पकड़ने की वजह से शरद पवार के भतीजे अजित पवार भी बुरी तरह घिर गए हैं. ऐसा इसलिए कि उन्हें ओबीसी का समर्थन हासिल करने के लिए धनंजय मुंडे का साथ चाहिए. 

Maharashtra: महायुती में खींचतान! क्या CM फडणवीस से एकनाथ शिंदे नाराज? NCP भी बोली- 'अगर किसी बाहरी...'

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget