एक्सप्लोरर

बीड में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे 3 युवकों को रोडवेज बस ने कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने की तोड़फोड़

Maharashtra Accident: पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने राज्य परिवहन की बस में तोड़फोड़ की और मृतकों के परिजनों के लिए राज्य परिवहन विभाग में नौकरी की मांग की.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार (19 जनवरी) की सुबह राज्य परिवहन की एक बस ने तीन लोगों को कुचल दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब छह बजे हुई जब पांच युवाओं का एक ग्रुप बीड तालुका के घोडका राजुरी गांव के पास पुलिस भर्ती के लिए रनिंग कर रहा था.

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस बीड से परभणी की ओर जा रही थी, तभी उसने सड़क किनारे रनिंग कर रहे तीन लोगों को कुचल दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. बताया जा रहा है कि दो युवक समय रहते कूद गए जिससे उनकी जान बच गई. हालांकि उन्हें भी चोटें आई है.

गुस्साए ग्रामीणों ने परिजनों के लिए की नौकरी की मांग
अधिकारी ने बताया कि मृतक सुबोध मोरे (20), विराट घोडके (19) और ओम घोडके (20), घोडका राजुरी गांव के निवासी थे. उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए बीड के जिला अस्पताल ले जाया गया. उन्होंने बताया कि बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है.

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने राज्य परिवहन की बस में तोड़फोड़ की और मृतकों के परिजनों के लिए राज्य परिवहन विभाग में नौकरी की मांग की.

दो दिन पहले पुणे में हुआ हादसा
वहीं शुक्रवार को पुणे-नासिक हाईवे पर एक मिनी वैन खड़ी हुई बस से टकरा गई. इस हादसो में नौ लोगों की मौत हो गई. यह घटना नारायणगांव के पास हुई. सूचना पर हाईवे की देखरेख करने वाली एजेंसी की टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया.

ये भी पढ़ें: सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर बोले महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार, 'सच्चाई जल्द ही...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटिकट यात्रियों पर रेलवे का तगड़ा एक्शन, वसूला 121.31 करोड़ रुपये जुर्माना
बेटिकट यात्रियों पर रेलवे का तगड़ा एक्शन, वसूला 121.31 करोड़ रुपये जुर्माना
मुंबई-ठाणे यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होंगी ये दो नई मेट्रो लाइन
मुंबई-ठाणे यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होंगी ये दो नई मेट्रो लाइन
महाराष्ट्र में SIR प्रक्रिया तेज, 17 अगस्त तक पूरी होगी गणना; 24 को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
महाराष्ट्र में SIR प्रक्रिया तेज, 17 अगस्त तक पूरी होगी गणना; 24 को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
महाराष्ट्र में पेपर लीक पर सरकार सख्त, केंद्र के कानून को लागू करने की तैयारी
महाराष्ट्र में पेपर लीक पर सरकार सख्त, केंद्र के कानून को लागू करने की तैयारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget