एक्सप्लोरर

सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर बोले महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार, 'सच्चाई जल्द ही...'

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि मुंबई पुलिस का इतिहास सराहनीय रहा है. अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में पुलिस पूरी बारीकी से काम कर रही है.

Saif Ali Khan Attack Case: अभिनेता सैफ अली खान पर हाल ही में हुए हमले को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता आशीष शेलार ने शनिवार (18 जनवरी) को प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस केस को लेकर मुंबई पुलिस की तारीफ की और कहा कि वे जड़ों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और बहुत जल्द ही सच्चाई सामने आएगी. मंत्री ने ये भी कहा कि आज भी मुंबई दुनिया के महानगरों में सबसे सुरक्षित शहरों में से एक है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक महाराष्ट्र के मंत्री शेलार ने कहा, "मुंबई पुलिस का इतिहास सराहनीय रहा है. बांद्रा पहले भी सुरक्षित था, आज भी सुरक्षित है और होना भी चाहिए. भविष्य में भी सुरक्षित रहें, इसके लिए मुंबई पुलिस को अपना काम जारी रखना होगा. मुंबई पुलिस सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में पूरी बारीकी से काम कर रही है. अपराधी को पकड़ना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए. मैंने इस बारे में पुलिस विभाग के सीनियर अधिकारियों को बता दिया है.''

उम्मीद है सैफ अली खान जल्दी ठीक हो जाएंगे-आशीष शेलार

बीजेपी नेता ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सैफ अली खान जल्दी ठीक हो जाएंगे. आशीष शेलार ने कहा, "मैं उनसे परसों मिला था. उन पर हमले के बाद हुई सर्जरी 5-6 घंटे तक चली. हमें उम्मीद है कि वह जल्दी ही पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे." सैफ अली खान पर गुरुवार (16 जनवरी) तड़के बांद्रा में उनके 12वीं मंजिल के फ्लैट पर एक शख्स ने चाकू से कई बार हमला किया था. चाकू से वार में जख्मी अभिनेता की लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में उनकी इमरजेंसी सर्जरी की गई.

सैफ अली खान की अब कैसी है तबीयत?

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक सैफ अली खान की तबीयत ठीक है और उन्हें आईसीयू से सामान्य कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है. उनकी सर्जरी सफल रही. वर्तमान में उनकी हालत खतरे से बाहर है. डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है. इस घटना में मुंबई पुलिस ने हमलावर का पता लगाने के लिए व्यापक जांच के तहत 20 टीमों का गठन किया है. 

इसके अलावा पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और 30 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है, जिसमें अभिनेता के कर्मचारी और उस रात उनके आवास के आसपास देखे गए लोग भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:

सैफ अली खान पर हमले के मामले में जीशान सिद्दीकी बोले, 'हिन्दू-मुस्लिम...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: मुंबई में 20 FIR, आरोपियों को पेश होने का नोटिस
CJP आंदोलन: मुंबई में 20 FIR, आरोपियों को पेश होने का नोटिस
CJP आंदोलन के समय 500+ फेक नैरेटिव वाले अकाउंट्स ट्रेस
CJP आंदोलन के समय 500+ फेक नैरेटिव वाले अकाउंट्स ट्रेस
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
महाराष्ट्र: शक में महिला साथी की हत्या, शव को कार में घुमाता रहा आरोपी
महाराष्ट्र: शक में महिला साथी की हत्या, शव को कार में घुमाता रहा आरोपी

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget