एक्सप्लोरर

मुंबई में फटा बैनर, हुआ बवाल! बालासाहेब ठाकरे के पोस्टर मामले पर उद्धव ठाकरे की पार्टी का जोरदार प्रदर्शन

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के मुंबई में बालासाहेब ठाकरे की जयंती के बैनर को हटाते समय वह बैनर फट गया, जिससे उद्धव ठाकरे की शिवसेना के शिवसैनिकों में गुस्सा देखने को मिला.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुंबई में बीती रात को सायन प्रतीक्षा नगर में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना-यूबीटी के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान वे सड़क पर बैठ गए. बालासाहेब ठाकरे के बैनर को फाड़ने के मामले को लेकर शिवसेना-यूबीटी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. अवैध बैनर हटाते समय बीएमसी कर्मचारियों से बालासाहेब ठाकरे का बैनर फट गया था.

बीएमसी अधिकारियों की ओर से बैनर हटाने के दौरान, बालासाहेब ठाकरे की जयंती 23 जनवरी के अवसर पर ठाकरे की शिवसेना की ओर से लगाया गया बैनर फट गया था. इसके कारण सायन में शिवसैनिक आक्रोशित हो गए और सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे. सायन के प्रतीक्षा नगर में, मुंबई महापालिका के कर्मचारियों की ओर से विभिन्न पार्टियों के लगाए गए बैनरों को हटाया जा रहा था. इसी दौरान, बालासाहेब ठाकरे की जयंती के लिए लगाए गए बैनर को भी हटा दिया गया था.

उद्धव ठाकरे की पार्टी के कार्यकर्ताओं में गुस्सा

बालासाहेब ठाकरे की जयंती के बैनर को हटाते समय वह बैनर फट गया, जिससे उद्धव ठाकरे की शिवसेना के शिवसैनिकों में गुस्सा देखने को मिला. सायन के प्रतीक्षा नगर में सड़क पर बैठकर शिवसैनिकों ने मुंबई महापालिका अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. शिवसैनिकों का कहना है कि बालासाहेब की जयंती के बैनर को हटाकर और उसमें से एक बैनर को फाड़कर मुंबई महापालिका अधिकारियों ने उनका अपमान किया है.

बता दें कि एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद शिवसेना दो गुटों में बंट गई थी. एकनाथ शिंदे गुट इस समय महायुती सरकार में शामिल हैं. इसमें बीजेपी और अजित पवार की पार्टी एनसीपी शामिल है. वहीं उद्धव ठाकरे गुट एमवीए के साथ, जिसमें कांग्रेस और शरद पवार की पार्टी एनसीपी-एसपी है. एकनाथ शिंदे इस समय महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री भी हैं.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र के नए चुनाव आयुक्त होंगे IAS दिनेश वाघमारे, इन विभागों में निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारी

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरद पवार के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, नवनीत राणा बोलीं- 'ये कोई बुरी बात नहीं'
शरद पवार के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, नवनीत राणा बोलीं- 'ये कोई बुरी बात नहीं'
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget