एक्सप्लोरर

Bulli Bai Case: बुल्ली बाई एप केस में आरोपियों को झटका, कोर्ट ने नहीं दी जमानत

Bulli Bai Case: 'बुली बाई' ऐप मामले से जुड़े आरोपियों को कोर्ट ने किसी भी प्रकार की राहत देने से इंकार कर दिया है.बांद्रा कोर्ट ने इस मामले से जुड़े तीनों आरोपियों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है.

Bulli Bai App Case: 'बुली बाई' ऐप मामले से जुड़े आरोपियों को कोर्ट ने किसी भी प्रकार की राहत देने से इंकार कर दिया है. बांद्रा कोर्ट ने इस मामले से जुड़े तीनों आरोपियों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. इस मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों में विशाल कुमार झा, श्वेता सिंह और मयंक रावत शामिल हैं.

इससे पहले, पुलिस ने उनकी जमानत का विरोध करते हुए दावा किया था कि आरोपियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के लिए सिख समुदाय से संबंधित नामों का इस्तेमाल समाज में शांति भंग करने के इरादे से किया है. पुलिस ने अदालत से कहा कि तीनों आरोपी ट्विटर, इंस्टाग्राम और जीमेल पर कई सोशल मीडिया अकाउंट संचालित कर रहे थे. साइबर सेल ने कहा है कि अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने वाले कई खातों को हटा दिया गया या निलंबित कर दिया गया और इस संबंध में अभी जानकारी जुटानी है.

मुंबई पुलिस ने की पांचवी गिरफ्तारी

मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक अन्य आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है. इस मामले में आरोपी नीरज सिंह को मुंबई क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है. अधिकारी ने कहा, ‘नीरज की भूमिका इस मामले में पहले गिरफ्तार किये गये आरोपियों से पूछताछ में सामने आयी. पूछताछ के बाद साइबर थाने की एक टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए ओडिशा भेजी गयी थी.’’ पुलिस ने बताया कि नीरज सिंह एमबीए डिग्री होल्डर है.

क्या है पूरा मामला

मुंबई पुलिस ने उन महिलाओं की शिकायतों के बाद प्राथमिकी दर्ज की, जिन्हें 'बुली बाई' ऐप में निशाना बनाया गया था. ऐप में कई मुस्लिम महिलाओं के विवरण सार्वजनिक किए गए थे. इस बीच, दो और लोगों - नीरज बिश्नोई और ओंकारेश्वर ठाकुर - को मामले में पूछताछ के लिए ‘ट्रांजिट रिमांड’ पर बृहस्पतिवार को मुंबई लाया गया था. इन दोनों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

बिश्नोई को दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज ‘बुली बाई’ ऐप से जुड़े एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया था जबकि ठाकुर को 'सुली डील’ ऐप मामले में गिरफ्तार किया गया था. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने बिश्नोई को असम से गिरफ्तार किया था और उसका दावा है कि वह ‘बुली बाई’ ऐप का मुख्य निर्माता है. बिश्नोई और ठाकुर को बांद्रा मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें 27 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

क्या है बुल्ली बाई एप

ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म ‘गिटहब’ पर मौजूद ‘बुल्ली बाई’ ऐप पर सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें ‘नीलामी’ के लिए डालने की शिकायतें सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. हालांकि, ऐप पर कोई वास्तविक ‘नीलामी’ या ‘बिक्री’ नहीं की गई, लेकिन माना जा रहा है कि इसके निर्माण का मुख्य उद्देश्य लक्षित महिलाओं को डराना और अपमानित करना था.

यह भी पढ़ें

Snake In Bombay High Court: बॉम्बे हाई कोर्ट के जज के चेंबर में मिला 4 फुट लंबा सांप

Maharashtra Weather Report: मुंबई में लौटी सर्दी, आज कई जगहों पर ठंडी हवाएं चलने के साथ-साथ होगी बारिश

Inflammatory speech case: कालीचरण महाराज को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने दिया ये फैसला

Mumbai School Reopening: मुंबई में सोमवार से खुल जाएंगे सभी स्कूल, गिरते Covid19 मामलों के बाद BMC ने लिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget