एक्सप्लोरर

'दोषियों के साथ खड़ी है महाराष्ट्र सरकार', बदलापुर केस के खिलाफ सड़कों पर उतरा MVA, उद्धव ठाकरे ने क्या कहा?

Badlapur Case Protest: बदलापुर में यौन उत्पीड़न केस को लेकर आज विपक्ष ने शिंदे सरकार पर जमकर हमला बोला है. इस बीच उद्धव ठाकरे ने महायुति सरकार पर कई गंभीर आरोप भी लगाये हैं.

Badlapur School News: महा विकास अघाड़ी (MVA) ने आज के लिए नियोजित महाराष्ट्र बंद को वापस ले लिया है. MVA के फैसले के एक दिन बाद शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दावा किया है कि राज्य सरकार ठाणे के बदलापुर के एक स्कूल में दो चार वर्षीय लड़कियों के कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय "दोषियों के साथ खड़ी है". इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) प्रमुख शरद पवार ने सांसद सुप्रिया सुले सहित अन्य MVA नेताओं के साथ पुणे में इसी तरह के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया.

क्या बोले उद्धव ठाकरे?
शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे आज मुंबई में एक मौन विरोध प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा, “यह दुखद है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध में शामिल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय महाराष्ट्र सरकार उनके साथ खड़ी है.” उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महायुति सरकार को हटाना जरूरी है.

ठाकरे ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से ‘बहन सुरक्षित और घर सुरक्षित’ नारे के साथ हस्ताक्षर अभियान चलाने को कहा, जिसे बाद में बॉम्बे हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा. ठाकरे ने ये भी कहा, “कोर्ट ने हमारे बंद को रोक दिया, लेकिन हमारी आवाज को दबा नहीं सकता.”

क्या बोले शरद पवार?
एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने पुणे में अन्य एमवीए नेताओं के साथ कलाई पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा, "बदलापुर की घटना ने देश में महाराष्ट्र की छवि को नुकसान पहुंचाया है." पवार ने कहा कि ऐसी घटना छत्रपति शिवाजी की भूमि पर हुई है, जो महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले अपराधियों के हाथ काट देते थे.

बता दें, महाराष्ट्र के बदलापुर में यौन उत्पीड़न केस को लेकर आज महाविकास अघाड़ी ने बंद बुलाया था, लेकिन एक दिन पहले ही इसे वापस ले लिया गया. लेकिन आज विपक्ष के कई नेता सड़कों पर उतरकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 'नेता अगर चुनाव लड़ने पर अड़े रहे तो...', चुनाव से पहले BJP प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के तेवर सख्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra: स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में नहीं बिकेंगे एनर्जी ड्रिंक, फडणवीस सरकार ने लगाया बैन
महाराष्ट्र: स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में नहीं बिकेंगे एनर्जी ड्रिंक, फडणवीस सरकार ने लगाया बैन
Thane News: मुंब्रा में बारिश बनी जानलेवा, करंट लगने से किशोरी की मौत, बिजली कंपनी पर FIR
ठाणे: मुंब्रा में बारिश बनी जानलेवा, करंट लगने से किशोरी की मौत, बिजली कंपनी पर FIR
Maharashtra: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बेटी ने जांच पर उठाए सवाल, अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग
महाराष्ट्र: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बेटी ने जांच पर उठाए सवाल, अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग
मुंबई में फट पड़ा आसमान! सिर्फ पांच घंटे में 70mm से ज्यादा बारिश, शहर में रेड अलर्ट जारी
मुंबई में फट पड़ा आसमान! सिर्फ पांच घंटे में 70mm से ज्यादा बारिश, शहर में रेड अलर्ट जारी

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget