एक्सप्लोरर

Badlapur School Case: बदलापुर स्कूल मामले पर सुप्रिया सुले ने देवेंद्र फडणवीस का मांगा इस्तीफा, कहा- 'आज कल दिल्ली में...'

Badlapur School News: बदलापुर में दो छोटी बच्चियों के साथ स्कूल में हुई यौन उत्पीड़न मामले में राजनीतिक रंग ले लिया है. इस घटना को लेकर विपक्ष महायुति सरकार पर हमलावर है.

Badlapur School Latest News: महाराष्ट्र के बदलापुर में स्कूली छात्राओं के यौन शोषणा मामले पर बिफरीं सुप्रिया सुले (Supirya Sule) ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) का इस्तीफा मांगा जो कि राज्य के गृह मंत्री भी हैं. सुप्रिया सुले ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस आज कल महाराष्ट्र में कम और दिल्ली में ज्यादा नजर आते हैं. देवेंद्र फडणवीस को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए. सुप्रिया सुले ने कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था चरमराई हुई है. महिलाओं पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है, महाराष्ट्र में क्राइम बढ़ता जा रहा है.

बारामती से एनसीपी-एसपी की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि बदलापुर की घटना को हम सभी को संवेदनशील तरीके से देखना चाहिए. क्योंकि वो हमारी बच्ची है देश की बच्ची है. पहली बार जब इस मामले में शिकायत आई तब पुलिस ने वक्त पर शिकायत नहीं ली. शिक्षा मंत्रालय को भी जवाब देना होगा कि उन्होंने कोई करवाई क्यों नहीं की. 

फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई- सुले
सुले ने कहा, ''मैं सरकार के मुख्यमंत्री से विनती करती हूं कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चला जाए. और इस तरह की हरकत फिर से ना हो इसके लिए पुलिस को और अलर्ट किया जाए. आप चाहे तो मेरी सुरक्षा निकाल दीजिए लेकिन लड़कियों को सुरक्षा की जरूरत है.''

शक्ति कानून लागू करने की मांग
सुप्रिया सुले ने कहा कि जब राज्य में महाविकास आघाडी की सरकार थी. तब शक्ती कानून लाया था. इस सरकार ने उसके बारे में कुछ किया नहीं है. ये सरकार अपनी कुर्सी बचाने में व्यस्त है. और वो करने के लिए कुछ भी समझौता करने के लिए तैयार है. इसलिए नेताओं के पीछे ईडी और सीबीआई लगाई है. इन लोगों को यह करने का वक्त है लेकिन महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ये गंभीर नहीं हैं. पार्टी तोड़ कर और घर तोड़ कर सरकार बनाई जा सकती है. 

उधर, बदलापुर की घटना को लेकर मंगलवार से ही प्रदर्शन हो रहे हैं. शहर में मंगलवार को प्रदर्शन ने उग्र रूप धारण कर लिया. जिस वजह से इंटरनेट बंद करना पड़ा.  अब तक 300 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. उधर, यौन शोषण के आरोपी अक्षय शिंदे को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 24 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें- Watch: जलभराव को लेकर CPI नेता का गजब विरोध, गड्ढे में भरे पानी के बीच बैठकर किया प्रदर्शन, कीचड़ में नहाया

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
Pune News: चाकन इंडस्ट्रियल एरिया की समस्या पर शरद पवार ने जताई चिंता, सरकार की ये मांग
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया की समस्या पर शरद पवार ने जताई चिंता, सरकार की ये मांग
नागपुर स्नातक सीट पर BJP का मेगा प्लान, रविंद्र चव्हाण ने विदर्भ में संभाला चुनावी मोर्चा
नागपुर स्नातक सीट पर BJP का मेगा प्लान, रविंद्र चव्हाण ने विदर्भ में संभाला चुनावी मोर्चा

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget