एक्सप्लोरर

मुंबई पुलिस का Real सिंघम, बाबा सिद्दीकी के शूटर्स को पकड़ने में लगाई जान की बाजी, कौन हैं वो जांबाज सिपाही

Baba Siddique Shot Dead: बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग कर आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर भाग रहे थे, लेकिन उन्हें एपीआई राजेंद्र दाभाड़े ने अपनी जान की बाजी लगाकर धर दबोचा.

Baba Siddique News: महाराष्ट्र की सियासत के बड़े नाम और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया. आरोपियों ने सरेआम उन्हें मौत के घाट उतार दिया. हालांकि पुलिस तत्परता दिखाते पकड़ लिया. जिस जांबाज ने बाबा सिद्दीकी के शूटर्स को पकड़ा उनका नाम है राजेंद्र दाभाड़े.

दरअसल, मुंबई पुलिस के जांबाज एपीआई राजेंद्र दाभाड़े ने ही बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग के करने वाले दोनों शूटर्स को दौड़कर पकड़ा था. निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में कार्यरत एपीआई राजेंद्र दाभाड़े की खेरवाड़ी इलाके में देवी विसर्जन के लिए एक बस्ती में तैनात किया गया था.

जांबाज सिपाही राजेंद्र दाभाड़े रियल 'सिंघम'

बाबा सिद्दीकी को गोली लगते देख एपीआई राजेंद्र दाभाड़े ने साहस दिखाया और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि आरोपियों के हाथ में बंदूक थी. भीड़ और पटाखे के धुएं का फायदा उठाकर एक आरोपी फरार हो गया. फिलहाल मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम बाबा सिद्दीकी गोलीकांड मामले में आगे की जांच कर रही है.

पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा

मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी दत्ता नलावडे ने रविवार को वारदात को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद मुंबई पुलिस ने तत्परता दिखाई थी. तुरंत ही इसकी जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गयी थी. हमारी टीम ने तुरंत ही 2 आरोपियों को पकड़ लिया था. आरोपियों के पास से दो पिस्टल भी बरामद की गई है. 

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस की हर एंगल से जांच

डीसीपी नलावडे के मुताबिक पुलिस इस हत्याकांड में सभी एंगल से जांच पड़ताल कर रही है. उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म अभिनेता सलमान खान औ लॉरेंस बिश्नोई एंगल से भी इस मामले की जांच की जा रही है. अलग-अलग प्रदेशों में पुलिस की 15 टीमें इस मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाने के लिए लगाई गई हैं.

उन्होंने ये भी बताया कि बाबा सिद्दीकी के पास कोई कैटेगराइज्ड सिक्योरिटी नहीं थी, लेकिन मुंबई पुलिस के 3 जवान उनकी सुरक्षा में तैनात थे. बता दें कि अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार (12 अक्टूबर) रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

ये भी पढ़ें:

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चौथे आरोपी की भी हुई पहचान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
CJP आंदोलन: मुंबई में 20 FIR, आरोपियों को पेश होने का नोटिस
CJP आंदोलन: मुंबई में 20 FIR, आरोपियों को पेश होने का नोटिस
CJP आंदोलन के समय 500+ फेक नैरेटिव वाले अकाउंट्स ट्रेस
CJP आंदोलन के समय 500+ फेक नैरेटिव वाले अकाउंट्स ट्रेस

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget