एक्सप्लोरर

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, हमलावरों के मोबाइल से मिली जीशान सिद्दीकी की फोटो

Baba Siddique Murder: जांच में गिरफ्तार आरोपी के फोन से जीशान सिद्दीकी की तस्वीर मिली है. आरोपियों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से स्नैपचैट पर निर्देश मिलते थे, जिनके बाद संदेशों को हटा दिया जाता था.

Baba Siddique Murder Case: महाराष्ट्र में एनसीपी के सीनियर नेता बाबा सिद्दीकी हत्या मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने जांच में पाया है कि गिरफ्तार किए गए एक आरोपी के फोन से बाबा सिद्दीकी के बेटे और विधायक जीशान सिद्दीकी की तस्वीर मिली है. पुलिस ने बताया है यह फोटो आरोपियों को उनके हैंडलर ने स्नैपचैट के माध्यम से शेयर की थी. 

जांच में पता चला है कि शूटर्स और साजिशकर्ता एक दूसरे को स्नैपचैट के जरिए मैसेज भेजा करते थे. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैंडलर से मिले स्नैपचैट पर इंस्ट्रक्शन के बाद यह मैसेज डिलीट कर दिया जाता था. आपको बता दें कि क्राइम ब्रांच ने शुभम लोणकर, जीशान अख्तर, और शिवकुमार गौतम के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है.

पहले मांगे गए थे एक करोड़
आरोपी राम कनौजिया ने पुलिस की पूछताछ में यह बात कबूल की है कि जीशान सिद्दीकी भी उनका टारगेट था. इतना ही नहीं, बाबा सिद्दीकी को मारने के लिए पहले एक करोड़ रुपये मांगे गए थे. 

एबीपी न्यूज यह जानकारी पहले भी दे चुका है कि शूटर्स विधायक जीशान सिद्दीकी को मारने की प्लानिंग भी कर रहे थे. इसी वजह से आरोपियों ने जीशान सिद्दीकी के कार्यालय की रेकी की थी और उनके ऑफिस के पास ही बाबा सिद्दीकी को गोली मारी गई थी. 

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस ने कुछ और लोगों को गिरफ्त में लिया है. इसी के साथ इस केस में कुल 9 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. रायगढ़ जिले के करजत और पनवेल कस्बों में छापेमारी करने के बाद ये गिरफ्तारियां की गई हैं. कोर्ट में पेश किए जाने के बाद आरोपियों को 25 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है. सभी आरोपियों के लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध होने का शक जताया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: 'डॉक्टरों ने मुझे आराम करने की सलाह दी है लेकिन...', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर निशाना

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget