एक्सप्लोरर

'डॉक्टरों ने मुझे आराम करने की सलाह दी है लेकिन...', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर निशाना

Uddhav Thackeray News: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि डॉक्टरों ने मुझे आराम करने की सलाह दी है, लेकिन हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक गद्दारों को सत्ता से बाहर नहीं कर दिया जाता.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर बिगुल बजने के बाद नेताओं के जुबानी हमले और तेज हो गए हैं. चुनावी शोर में नेता अपनी बीमारी को लेकर डॉक्टरी सलाह को भी इग्नोर करते नजर आ रहे हैं. इस बीच मुंबई के अस्पताल में जांच कराने के कुछ दिनों बाद शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार (18 अक्टूबर) को तंज कसते हुए कहा कि गद्दारों को सत्ता से बाहर करके ही दम लेंगे.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने कहा, ''डॉक्टरों ने मुझे आराम करने की सलाह दी है, लेकिन हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक गद्दारों को सत्ता से बाहर नहीं कर दिया जाता.'' अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री को सोमवार को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और एक दिन बाद छुट्टी दे दी गई.

उद्धव ठाकरे के स्वास्थ्य पर क्या बोले आदित्य?

आदित्य ठाकरे ने अपने पिता उद्धव ठाकरे के स्वास्थ्य को लेकर कहा, ''यह एक योजनाबद्ध विस्तृत जांच थी और वह ठीक हैं.'' अपने निवास 'मातोश्री' के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, ''डॉक्टरों ने मुझे आराम करने की सलाह दी है, लेकिन कितना आराम करें? जब तक गद्दारों को सत्ता से बाहर नहीं कर दिया जाता, तब तक कोई आराम नहीं मिलेगा.''

राजन तेली, दीपक सालुंखे पाटिल शिवसेना यूबीटी में शामिल

इधर, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले सिंधुदुर्ग जिले के बीजेपी नेता राजन तेली और एनसीपी नेता और पूर्व विधायक दीपक सालुंखे पाटिल शुक्रवार को शिवसेना (यूबीटी) में शामिल हो गए. तेली और सालुंखे के क्रमशः सावंतवाड़ी और सांगोला से सेना (यूबीटी) के टिकट पर चुनाव लड़ने की उम्मीद है. सावंतवाड़ी और सांगोला का प्रतिनिधित्व वर्तमान में दीपक केसरकर और शाहजीबापू पाटिल द्वारा किया जाता है, दोनों सीएम शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से संबंधित हैं.

शिंदे गुट के नेताओं पर हमला बोलते रहे हैं उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे अक्सर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली प्रतिद्वंद्वी शिवसेना के नेताओं पर हमला बोलते रहे हैं, जिन्होंने उनके खिलाफ विद्रोह किया और जून 2022 में पार्टी को विभाजित कर दिया. बता दें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक ही फेज में मतदान है, जबकि 23 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:

Exclusive: क्या सलमान खान की वजह से हुई बाबा सिद्दीकी की हत्या? सलीम खान का दो टूक जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
Mumbai News: बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget