एक्सप्लोरर

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में 2 और आरोपी पुणे से गिरफ्तार, प्रवीण लोनकर ने इन्हें हथियार किए थे सप्लाई

Baba Siddique Murder Case: गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रवीण लोनकर के संपर्क में थे, जिसने कथित तौर पर उन्हें लगभग 30 पिस्टल की गोलियां मुहैया कराई थीं.

Baba Siddique Murder Case: एनसीपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने (गुरुवार) को पुणे से दो और संदिग्धों आदित्य गुडनकर और रफीक शेख को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही इस केस में अब तक गिरफ्तार आरोपियों कुल संख्या 18 हो गई है.

इससे पहले बीते बुधवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने पुणे से गौरव अप्पुने (23) को गिरफ्तार किया था. जांच के दौरान पुलिस को पता चला था कि गौरव ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की योजना बनाने के लिए कई बार अन्य आरोपियों से मुलाकात की थी.

प्रवीण लोनकर के संपर्क में थे आरोपी
रिपोर्ट के अनुसार, पुणे के रहने वाले दोनों संदिग्धों को पुणे में गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार दोनों संदिग्ध आरोपी प्रवीण लोनकर के संपर्क में थे, जिसने कथित तौर पर उन्हें लगभग 30 पिस्टल की गोलियां मुहैया कराई थीं. संदिग्धों को मुंबई लाया गया है और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा.

गवाह को भी आया था धमकी भरा कॉल
इससे पहले बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के एक गवाह को 5 करोड़ रुपये की धमकी वाला कॉल आया था. पुलिस ने बताया था कि कॉल करने वाला लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया जा रहा है. शिकायत के आधार पर खार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है.

गवाह ने पुलिस को बताया था कि कुछ दिन पहले उसे एक अज्ञात व्यक्ति ने धमकी भरा फोन किया था, जिसमें पांच करोड़ रुपये की मांग की गई थी. फोन करने वाले ने धमकी दी थी कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वह उसे जान से मार देगा.

मास्टरमाइंड की तलाश में पुलिस
इस बीच, मुंबई पुलिस की अपराध शाखा हत्या के मास्टरमाइंड जीशान अख्तर की तलाश में बड़े पैमाने पर छापेमारी कर रही है. अख्तर की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगी हुई हैं. हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार कथित तौर पर राजस्थान से लाए गए थे. अब तक पांच हथियार जब्त किए जा चुके हैं.

12 अक्टूबर को हुई थी हत्या
बता दें कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी (66) की 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा में उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है. गैंग का कहना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या अभिनेता सलमान खान से उनके करीबी संबंधों के कारण की गई.

ये भी पढ़ें

'ये उनके अब्बा का पाकिस्तान...', राज ठाकरे के लाउडस्पीकर वाले बयान का नीतेश राणे ने किया समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र में बारिश का कहर! पुणे में भूस्खलन, नासिक में बादल फटने की चेतावनी, नौसेना हाई अलर्ट
महाराष्ट्र में बारिश का कहर! पुणे में भूस्खलन, नासिक में बादल फटने की चेतावनी, नौसेना हाई अलर्ट
महाराष्ट्र में भारी बारिश और तेज हवाओं का कहर, विधानसभा की कार्यवाही की गई स्थगित
महाराष्ट्र में भारी बारिश और तेज हवाओं का कहर, विधानसभा की कार्यवाही की गई स्थगित
महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पूरी तरह ठप, पुणे में स्कूल भी बंद
महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पूरी तरह ठप, पुणे में स्कूल भी बंद

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Embed widget