एक्सप्लोरर

'तुम कहां जाओगे दुनिया में अंधेरा करके', जीशान सिद्दीकी ने शेयर की पिता की पसंदीदा शायरी

Baba Siddique Murder: महाराष्ट्र की राजनीति का एक बड़ा नाम बाबा सिद्दीकी की हत्या किए जाने के बाद उनके बेटे जीशान सिद्दीकी गम में डूबे हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने पिता की पसंदीदा शायरी शेयर की है.

Baba Siddique Murder Case: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और अजित पवार गुट के बड़े नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जांच की जा रही है. उनके बेटे और विधायक जीशान सिद्दीकी (Zeeshan Siddique) अपने पिता के जाने के गम से सदमे में हैं.

जीशान सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर बाबा सिद्दीकी की एक पसंदीदा शायरी शेयर करते हुए उन लोगों को संदेश देने की कोशिश की है, जिसने उनके सिर से पिता के साये को छीन लिया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''पापा की पसंदीदा शायरियों में से एक- "हम तो दरिया हैं, समुंदर में मिल जायेंगे, तुम कहां जाओगे दुनिया में अंधेरा करके.''

उनकी लड़ाई को अपनी रगों में रखता हूं- जीशान सिद्दीकी

इससे पहले रविवार (20 अक्टूबर) को जीशान सिद्दीकी ने लिखा, ''उन्होंने मेरे पिता को चुप करा दिया लेकिन वे भूल जाते हैं कि वह एक शेर थे और मैं उनकी दहाड़ को अपने भीतर रखता हूं. उनकी लड़ाई को अपनी रगों में रखता हूं. वह न्याय के लिए खड़े रहे, बदलाव के लिए लड़े और अटूट साहस के साथ तूफानों का सामना किया.''

मैं अभी भी यहां निडर और अटूट- जीशान सिद्दीकी

इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ''अब, जो लोग उसे नीचे लाए थे, वे यह मानकर मुझ पर नजरें गड़ाए हुए हैं कि वे जीत गए हैं. मैं उनसे कहता हूं कि मेरी रगों में शेर का खून दौड़ता है. मैं अभी भी यहां निडर और अटूट हूं. उन्होंने एक की जान ली लेकिन मैं उसके स्थान पर खड़ा हो गया. यह लड़ाई अभी ख़त्म नहीं हुई है. आज, मैं वहीं खड़ा हूं जहां वह खड़े थे- जीवित, अथक और तैयार.''

12 अक्टूबर को हुई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी के नेता सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को रात करीब 9:30 बजे बांद्रा के निर्मल नगर इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया था लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी थी. 

मुंबई की एक अदालत ने बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में सोमवार (21 अक्टूबर) को चार आरोपियों की पुलिस हिरासत 25 अक्टूबर तक बढ़ा दी. पुलिस ने इस मामले में अबतक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें: सलमान खान को धमकी देने वाले शख्स का ठिकाने आया दिमाग, मांगी माफी, कहा- 'गलती से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget