एक्सप्लोरर

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पाकिस्तान कनेक्शन? बॉर्डर पार से आए थे हथियार!

Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए हथियारों के पाकिस्तान से आने का दावा किया गया है. ये पिस्टल राजस्थान से मुंबई लाई गई थीं. अब पता लगाया जा रहा है कि एडवांस हथियार कहां से आए.

Baba Siddique Murder Case: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में जांच के दौरान पुलिस को एक बड़ा सुराग हाथ लगा है. दावा किया जा रहा है कि बाब सिद्दीकी को गोली मारने के लिए जिन हथियारों का इस्तेमाल किया गया था, वह पाकिस्तान से आए थे. दरअसल, मुंबई क्राइम ब्रांच को जांच में पता चला है कि जिस पिस्टल से बाबा सिद्दीकी की हत्या की गई थी, वह राजस्थान से मुंबई लाई गई थी. 

इस जानकारी के बाद क्राइम ब्रांच की एक टीम राजस्थान में है, ताकि पता लगाया जा सके कि राजस्थान में इस तरह के एडवांस हथियार कहां से आ रहे हैं. सूत्रों का दावा है कि पाकिस्तान से कई बार ऐसे हथियार राजस्थान में बॉर्डर पार कर लाए जाते हैं. फिलहाल, क्राइम ब्रांच हथियारों के असली सोर्स का पता लगाने में जुटी है.

दशहरा की रात हुई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या
महाराष्ट्र के सीनियर नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को दशहरा की रात गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. फायरिंग उनके बेटे विधायक जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के पास की गई थी. फायरिंग करने वाले तीन हमलावर थे, जो ऑटो से आए थे. भागते समय दो हमलावरों को मुंबई पुलिस ने पकड़ लिया था, लेकिन एक फरार हो गया था. इसके बाद से ही जांच में कई खुलासे हुए और कई और आरोपी पकड़े गए. 

बाबा सिद्दीकी के मर्डर केस में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शामिल होने की भी बात सामने आई. इसके अलावा, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में कई हैरान करने वाले खुलासे भी किए. ये बताया गया कि उस रात बाबा सिद्दीकी की हत्या वाली रात उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी को भी टारगेट किया गया था. हमलावरों को कहा गया था कि दोनों को मारना है, लेकिन अगर मौका न मिल पाए तो जो सामने आ जाए उस पर गोली चला देना. हाल ही में एक हमलावर आरोपी के फोन से जीशान सिद्दीकी की तस्वीर भी मिली है. 

हमले के लिए की गई थी लंबी प्लानिंग
गिरफ्त में आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उन्हें इसके लिए ढाई-तीन लाख रुपये मिलने वाले थे. हालांकि, डिमांड एक करोड़ रुपये की रखी गई थी. वहीं, एक महीने से आरोप मुंबई के कुर्ला में किराये का घर लेकर रहते थे और बाबा-जीशान सिद्दीकी के घर और ऑफिस की रेकी करते थे. इसके बाद दशहरा की रात पटाखों की आवाज के बीच उन्होंने गोलियां चलाईं, जिसकी वजह से कुछ समय तक तो लोग समझ ही नहीं पाए क्या हुआ. 

बाबा सिद्दीकी को गोलियां लगने के बाद तुरंत उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. अब पुलिस ने जांच में सिक्योरिटी गार्ड की भूमिका पर भी सवाल उठाया है. बाबा सिद्दीकी के सुरक्षाकर्मी ने हमलावरों पर जवाब फायरिंग क्यों नहीं की या बाबा सिद्दीकी को बचाने की कोशिश क्यों नहीं की? इस पर इंटरनल जांच शुरू कर दी गई है. वहीं, सिक्योरिटी गार्ड को भी निलंबित कर दिया गया है. 

यह भी पढ़ें: सलीम खान का दावा- सलमान ने नहीं की काले हिरण की हत्या, अब बिश्नोई महासभा ने दिया जवाब

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
महाराष्ट्र में 12 हजार किसानों का मुंबई कूच, कर्जमाफी समेत कई मांगें
महाराष्ट्र में 12 हजार किसानों का मुंबई कूच, कर्जमाफी समेत कई मांगें
मुंबई में बड़ा हादसा: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए तीन दोस्त, तीनों की मौत
मुंबई में बड़ा हादसा: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए तीन दोस्त, तीनों की मौत
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget