एक्सप्लोरर

Baba Siddique Murder Case: बिश्नोई गैंग के करीबी जीशान अख्तर समेत दो के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

Baba Siddique Murder: मुंबई पुलिस ने इससे पहले शुभम लोनकर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था. अब दो और आरोपियों के खिलाफ ये कदम उठाया है.

Baba Siddique Murder News: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्याकांड मामले में आरोपी शिवकुमार गौतम और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी जीशान अख्तर के खिलाफ मुंबई पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है. सूत्रों ने बताया कि शुरुआत में सिर्फ शुभम लोनकर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था.

पुलिस को शक- कहीं नेपाल न भाग जाएं आरोपी

 पुलिस को शक है कि ये कहीं नेपाल ना भाग जाएं. अब पुलिस किसी भी तरह का चांस नहीं लेना चाहती है और आज भी शक है कि यह फरार आरोपी देश छोड़ने की कोशिश में जरूर होंगे। एक अधिकारी ने बताया कि हर बॉर्डर और एयरपोर्ट पर आरोपियों की जानकारी दे दी गई है और तलाश चल रही है.

बता दें कि इस मामले में पुलिस ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इस हत्याकांड के बाद पुलिस अलर्ट मोड में है. पुलिस हर कड़ी को जोड़कर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है.

अभी तक की जांच में पुलिस को क्या पता चला?

अभी तक की जांच में जो सामने आया है उसमें पता चला है कि आरोपियों ने यूट्यूब के जरिए गोली चलाना सीखा था. 12 अक्टूबर की रात को बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.      

इस मामले में अब तक गुरमैल बालजीत सिंह, धर्मराज राजेश कश्यप, हरिशकुमार बालकरम निसाद और प्रवीण लोणकर को गिरफ्तार किया गया है. निसाद और कश्यप दोनों ही शिवकुमार गौतम के गांव के हैं. 

शिवकुमार को ही मेन शूटर के तौर पर हायर किया गया था क्योंकि उसे बंदूक चलाना आता था. इसने ही कश्यप और गुरमैल बालजीत सिंह को हथियार हैंडल करने की ट्रेनिंग दी थी. इन लोगों ने कुर्ला इलाके में एक कमरा रेंट पर लिया था.

'गोलियां लग गई हैं मुझे लगता है कि अब...', हमले के बाद बाबा सिद्दीकी के आखिरी शब्द

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण
मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण
बीजेपी MLC का निशाना, '...तो घर से बाहर भी नहीं निकल पाएंगे राज ठाकरे'
बीजेपी MLC का निशाना, '...तो घर से बाहर भी नहीं निकल पाएंगे राज ठाकरे'
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget