एक्सप्लोरर

जीशान सिद्दीकी की सुरक्षा में तैनात कॉन्सटेबल सस्पेंड, इस वजह से डीसीपी ने लिया एक्शन

Zeeshan Siddique News: विधायक जीशान सिद्दीकी की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल अशोक थांगे के खिलाफ विभागीय जांच शुरु की गई है. बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद जीशान सिद्दीकी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Zeeshan Siddique Security: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उनके बेटे और विधायक जीशान सिद्दीकी की सुरक्षा को गंभीरता से लिया जा रहा है. इस बीच जीशान सिद्दीकी की सुरक्षा में तैनात एक कॉन्सटेबल के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में एक्शन लिया गया है. उसे निलंबित कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि इलाके के डीसीपी के औचक दौरे के दौरान अपनी ड्यूटी वाली जगह से कॉन्सटेबल गायब था. 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक ड्यूटी से गायब पाए जाने के बाद कॉन्सटेबल खिलाफ कार्रवाई की गई. एक अधिकारी ने सोमवार (28 अक्टूबर) को इस संबंध में जानकारी दी है. विधायक जीशान सिद्दीकी के पिता और पूर्व राज्य मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को निर्मल नगर इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. यह घटना कई दिनों तक राष्ट्रीय सुर्खियां बनी थी. इस हत्याकांड के बाद जीशान सिद्दीकी की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी.

ड्यूटी से गायब था जीशान की सुरक्षा में तैनात कॉन्सटेबल

अधिकारी ने कहा, ''हालांकि, विधायक जीशान सिद्दीकी ने हाल ही में जोनल पुलिस डिप्टी कमिश्नर दीक्षित गेदाम से मुलाकात की थी और अपनी सुरक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जताई थी. इसके बाद गेदाम ने जीशान सिद्दीकी के सुरक्षा कवर का आकलन करने के लिए उनके घर का दौरा किया और कॉन्सटेबल विशाल अशोक थांगे को ड्यूटी से गायब पाया.

कॉन्सटेबल विशाल अशोक थांगे के खिलाफ विभागीय जांच

उन्होंने कहा, ''जब जीशान सिद्दीकी किसी आधिकारिक उद्देश्य से अपने घर से निकल रहे थे, तब थांगे अपने निर्धारित ड्यूटी वाली जगह पर नहीं थे. प्रारंभिक जांच के बाद थांगे को निलंबित कर दिया गया. उनके खिलाफ एक विस्तृत विभागीय जांच शुरू की गई है.''

बांद्रा ईस्ट से NCP उम्मीदवार हैं जीशान सिद्दीकी

इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और अजित पवार गुट एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उनकी सुरक्षा के लिए तैनात एक कॉन्सटेबल श्याम सोनावणे को निलंबित कर दिया गया था. बता दें कि जीशान सिद्दीकी अजित पवार की पार्टी एनसीपी में शामिल हो गए हैं. उन्हें बांद्रा ईस्ट से उम्मीदवार बनाया गया है.

ये भी पढ़ें:

Maharashtra Election: कांग्रेस को झटका, पूर्व मंत्री अनीस अहमद VBA में शामिल, यहां से लड़ेंगे चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामदास अठावले का दावा, 'अगर बैलेट पेपर से चुनाव हुआ तो हमारी सीटें...'
रामदास अठावले का दावा, 'अगर बैलेट पेपर से चुनाव हुआ तो हमारी सीटें...'
पुणे: BOI की बिल्डिंग में भीषण आग, AC- कंप्यूटर समेत ये सामान जलकर राख
पुणे: BOI की बिल्डिंग में भीषण आग, AC- कंप्यूटर समेत ये सामान जलकर राख
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'बहुत देर हो इससे पहले...' उद्धव और राज का वीडियो शेयर कर बोले अभिजीत दीपके
'बहुत देर हो इससे पहले...' उद्धव और राज का वीडियो शेयर कर बोले अभिजीत दीपके

वीडियोज

Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget