एक्सप्लोरर

Ashok Chavan: कांग्रेस छोड़ने के बाद आज BJP में शामिल होंगे अशोक चव्हाण, कहा- नई शुरुआत

कांग्रेस छोड़ने के बाद, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण के आज बीजेपी में शामिल होने की संभावना है. उनके कार्यालय की ओर से ये बयान आया है. 

Ashok Chavan to Join BJP: कांग्रेस छोड़ने के बाद, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण बीजेपी में शामिल होंगे या नहीं ये साफ कर दिया है. कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अशोक चव्हाण ने कहा, "आज दोपहर 12-12:30 के दौरान अपने राजनीतिक करियर की नई शुरूआत करने जा रहा हूं. आज मेरा बीजेपी में प्रवेश है..." लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका देते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था.

महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा के पार्टी छोड़ने के कुछ दिनों बाद चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा देने का कदम उठाया है. चव्हाण या बीजेपी की ओर से उन खबरों की कोई पुष्टि नहीं की गई है कि 65 वर्षीय नेता को आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा जाएगा.चव्हाण के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा, “आगे-आगे देखो होता है क्या.” अमरावती से निर्दलीय विधायक रवि राणा ने दावा किया कि 10 से 15 विधायक अशोक चव्हाण के संपर्क में हैं.

चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस छोड़ने का फैसला उनका निजी फैसला है और वह एक या दो दिन में अपने अगले कदम की घोषणा करेंगे. उन्होंने कहा, “मैंने अभी तक बीजेपी में शामिल होने का कोई फैसला नहीं किया है.” प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को लिखे एक पत्र में चव्हाण ने कहा कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को भी विधायक के रूप में अपना इस्तीफा सौंपा. भोकर सीट से विधायक चव्हाण कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य भी थे. वह नांदेड़ लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद भी थे. 

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: अशोक चव्हाण के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री विश्वजीत कदम ने भी दिया कांग्रेस से इस्तीफा? खुद बताया सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget