एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 'ये कैसा ढोंग?', शरद पवार और PM मोदी की मुलाकात पर ओवैसी ने साधा निशाना, NCP ने भी किया पलटवार

Maharashtra News: पुणे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा करने को लेकर (एआईएमआईएम) अध्यक्ष ओवैसी ने मंगलवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर ‘ढोंग’ का आरोप लगाया है.

Asaduddin Owaisi Target Sharad Pawar: पुणे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा करने को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार पर ‘ढोंग’ का आरोप लगाया. वहीं, पवार की पार्टी एनसीपी ने पलटवार करते हुए ‘उनकी राजनीतिक समझ’ पर सवाल उठाया.

ओवैसी ने ट्वीट कर क्या कहा?
ओवैसी ने ट्वीट किया, ‘‘लोकसभा में एनसीपी और अन्य विपक्षी दल मणिपुर मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि शरद पवार खुशी-खुशी पुणे में नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा कर रहे हैं. ये कैसा ढोंग है? वहीं, बीजेपी खुशी-खुशी बिना चर्चा के विधेयक पास करा रही है."

एनसीपी का पलटवार
इस पर पलटवार करते हुए एनसीपी प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने ट्वीट किया, ‘‘असदुद्दीन ओवैसी को राजनीतिक समझ की कमी दिखाने वाले बयान देने से पहले अपनी आंखें और कान खुले रखने की जरूरत है. शरद पवार साहब लोकमान्य तिलक के सम्मान में समारोह में शामिल हुए. क्या ओवैसी को तिलक जी का महत्व पता है और क्या उन्होंने कभी उन्हें कोई सम्मान दिया है?’’

ऐसे निकाला जा रहा है पीठ पर हाथ रखने का मतलब
महाराष्ट्र की राजनीति में पीठ पर हाथ रखने की घटना को सामान्य से ज्यादा सियासी तौर पर देखा जा रहा है. राजनीतिक विश्लेषक तरुण तलपड़े कहते हैं कि महाराष्ट्र की सियासत में यह लगातार चर्चाएं होती रहती है कि कहीं ऐसा न हो कि शरद पवार सियासी लड़ाई में कहीं न कहीं अंत तक अपने भतीजे अजित पवार के साथ आ जाएं. उसके पीछे का तर्क देते हुए तलपड़े कहते हैं कि हाल में ही अजित पवार और उनके साथ गए एनसीपी के विधायक जब शरद पवार से मिलने गए थे तो अजित पवार ने शरद पवार से आशीर्वाद देने और उनके साथ बने रहने की गुजारिश की थी.

हालांकि, शरद पवार की ओर से इस मामले में कुछ न कहते हुए वह लगातार विपक्षी दलों के बने गठबंधन की बैठकों में शामिल होते रहे. उससे संदेश तो उनकी ओर से स्पष्ट दिया गया. महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में कहीं यह बात तैरती रही की क्या शरद पवार अजित पवार को अपना लेंगे.

अब जब मोदी की पीठ पर शरद पवार ने हाथ रखा तो राजनीति में उन पुरानी सियासी बातों की चर्चा फिर से होने लगी कि कहीं शरद पवार अपने भतीजे के फैसले को समर्थन न दे दें. महाराष्ट्र में चर्चा इस बात की भी हो रही थी कि शरद पवार अगर अजित को समर्थन देकर उनके फैसले को स्वीकार करते हैं तो उनके नेताओं को केंद्र में भी जगह मिल सकती है.

ये भी पढे़ं: Maharashtra Politics: मुंबई में आज महाविकास अघाड़ी की होगी बैठक, बीजेपी के खिलाफ लड़ाई के लिए MVA ने बनाई ये रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget