एक्सप्लोरर

भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बीच ओवैसी के AIMIM नेता वारिस पठान का सवाल- 'मज़हब पूछकर...'

India Pakistan Ceasefire: AIMIM नेता वारिस पठान ने सवाल किया है कि भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच उन आतंकवादियों का क्या हुआ, जिन्होंने पहलगाम में घुसकर 26 निर्दोष लोगों की जान ली थी?

Waris Pathan on India Pakistan Conflict: भारत और पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच असदुद्दीन ओवैसी के नेता वारिस पठान ने सरकार के सामने एक बड़ा सवाल रखा. पहलगाम में कायराना आतंकी हमला, भारतीय सेना के जवाबी 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता, पाकिस्तान की बौखलाहट, दोनों देशों के बीच में तनाव, फिर सीजफायर और फिर सीजफायर का उल्लंघन... 20 दिन के अंदर हुए इन सब घटनाक्रम के बीच वारिस पठान ने सवाल किया कि 22 अप्रैल को कश्मीर में घुसने की हिमाकत करने वाले आतंकियों का क्या हुआ?

एक्स पर पोस्ट करते हुए AIMIM नेता वारिस पठान ने लिखा, "एक सवाल, पहलगाम में जिन दरिंदे आतंकवादियों ने बेगुनाह बेकसूर पर्यटकों का नाम और मज़हब पूछकर कत्ल-ए-आम कर दिया था, उन आतंकवादियों का क्या हुआ? क्या वह पकड़े गए? क्या वह मारे गए?"

पहलगाम हमले के बाद कहां भाग गए थे आतंकी?
सुरक्षा एजेंसियों ने आशंका जताई थी कि पहलगाम में घुसे आतंकी, हमला करने के बाद घने जंगलों में छिप गए थे. इस दौरान यह भी दावा किया गया था कि कश्मीर के लोकल लोगों ने या ओवरग्राउंड वर्कर्स ने उनकी मदद की होगी, तभी उनका सीमा पार कर आना और फिर छुप जाना संभव हो सका. वहीं, हमले के बाद भारतीय सुरक्षाबलों ने कड़ा एक्शन लेते हुए कई आतंकियों के ठिकानों को टारगेट किया और बुलडोज किया. ये वो आतंकी थे, जिनके पहलगाम हमले में शामिल होने की आशंका थी और उनकी पहचान की गई थी.

पहलगाम आतंकी हमले में 26 महिलाओं का सिंदूर छीनने वाले आतंकियों और उनको पालने वाले पाकिस्तान से बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' लॉन्च किया. हमले के 15 दिन बाद भारत की जल, थल और वायु सेना ने मिलकर पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ट्रेनिंग कैंप्स को टारगेट किया और उन्हें तबाह कर दिया. इस ऑपरेशन में मसूद अजहर के परिवार के लोगों समेत कई आतंकियों के मारे जाने की खबर आई थी. 

पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारने का साहस दिखाने वाली भारतीय सेना के एक्शन से पाकिस्तान बौखला गया और इसके बाद उसने हमारी आम जनता और सैन्य ठिकानों पर हमला करना शुरू कर दिया. इंडियन आर्मी, एयर फोर्स और नेवी तुरंत एक्टिव हुए और पाकिस्तान की ओर से आ रहे ज्यादातर ड्रोन और मिसाइल को रोका और उन्हें करारा जवाब दिया.

इसके बाद शनिवार (10 मई) की शाम करीब 5.00 बजे सीजफायर का एग्रीमेंट हुआ. इसके बावजूद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी ना-पाक हरकतों से बाज नहीं आया और कुछ घंटे बाद ही सीजफायर का उल्लंघन करते हुए सरहद पर गोलियां चला दीं. हमारी सेना सरहद पर डटी हुई है और पाकिस्तान की हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तत्पर है. 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget