एक्सप्लोरर

Ceasefire: शरद पवार का भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर बड़ा बयान, 'देश सदैव ही...'

Ceasefire India Pakistan: भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच सीजफायर के ऐलान का पूर्व रक्षा मंत्री शरद पवार ने स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि भारत सदैव ही शांति और वार्ता का समर्थक रहा है.

India Pakistan Ceasefire: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख और पूर्व रक्षा मंत्री शरद पवार ने भारत-पाकिस्तान में सीजफायर पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि भारत सदैव ही शांति और वार्ता का समर्थक रहा है और यदि उस दिशा में कोई प्रगति होती है तो उसका स्वागत है. हालांकि, आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाना अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का सामूहिक कर्तव्य भी है.

शरद पवार ने कहा, ''भारत ने कभी भी आतंकवाद का समर्थन नहीं किया है. 'ऑपरेशन सिंदूर' के माध्यम से भारत ने केवल आतंकवादी ठिकानों के पर सटीक कार्रवाई की. इसका किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने या नागरिक पर हमला करने का इरादा नहीं था. देश की सुरक्षा के लिए यह कार्रवाई अनिवार्य थी.''

आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक लड़ाई को मजबूत करेगा- शरद पवार

उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान की ओर से लगातार की जा रही उकसावेबाजी का शांतिपूर्वक और निर्णायक ढंग से जवाब देना भारत की जिम्मेदारी है और भारत ने वैश्विक शांति की भावना के साथ ऐसा किया है.''

पवार ने कहा, ''शांति की दिशा में उठाया गया हर कदम आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक लड़ाई को मजबूत करता है. जय हिन्द!'' 

सुप्रिया सुले ने क्या कहा?

वहीं शरद पवार की बेटी और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों ने तत्काल युद्ध विराम की घोषणा की. भारतीय सेना ने बहुत कम समय में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया. आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया गया.

उन्होंने कहा, ''सभी देशवासी इस बात से संतुष्ट हैं कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का बदला ले लिया गया है. हमें भारतीय सेना पर गर्व है. इस ऑपरेशन में कुछ सैन्यकर्मी शहीद हो गये. कुछ निर्दोष नागरिक भी मारे गये. उन सभी को हार्दिक श्रद्धांजलि. हम भारतीय आपके सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखेंगे. जय हिंद.'' 

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में तनाव काफी बढ़ गया था. इसका बदला लेने के लिए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया. इससे बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर मिसाइल और ड्रोन से हमले की कोशिश की. हालांकि मिसाइल और ड्रोन को भारत ने समय रहते विफल कर दिया.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget