एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Arrested: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर NCP शरद पवार गुट का BJP पर निशाना, 'यह लोकतंत्र के लिए घातक'

Arvind Kejriwal News: एनसीपी शरद पवार गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ बोलने वाले नेताओं की आवाज दबाने की पूरी कोशिश की जा रही है.

Arvind Kejriwal Arrest: महाराष्ट्र में एनसीपी शरद पवार गुट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है. एनसीपी शरद पवार गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो (Clyde Crasto) ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी और केंद्र पर हमला बोला है. क्लाइड क्रैस्टो ने कहा है कि ये सब पूरी तरह से व्यवस्थित योजना के मुताबिक किया गया है. 

एनसीपी शरद पवार गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ बोलने वाले नेताओं की आवाज दबाने की पूरी कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल को उनके ही घर में नजरबंद बनाकर रखा और फिर गिरफ्तार कर लिया.

'केजरीवाल की गिरफ्तारी लोकतंत्र के लिए घातक'

एनसीपी शरद पवार गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा, ''यह शर्मनाक और लोकतंत्र के लिए घातक है क्योंकि बीजेपी के खिलाफ बोलने वाले नेताओं की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है. आप (बीजेपी) केवल 'इंडिया' गठबंधन को ही निशाना क्यों बना रहे हैं? इंडिया अलायंस मजबूत है. अब हम और डटकर लड़ेंगे. देश की जनता को भी समझना पड़ेगा कि ये लोकतंत्र के लिए कितना घातक है.''

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से आक्रोश

बता दें कि ईडी ने आबकारी नीति के मामले में गुरुवार (21 मार्च) को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में ईडी की ओर से अरविंद केजरीवाल को लगातार 9 समन जारी किए गए थे लेकिन वो पेश नहीं हुए थे. जिसके बाद ईडी की टीम गुरुवार को 10वां समन लेकर केजरीवाल के आवास पर पहुंची थी और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है.

ये भी पढ़ें: जिस होटल में राज ठाकरे, देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे मिले, वहां कितनी है एक कप चाय की कीमत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget