एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: अनिल परब ने किरीट सोमैया को दी चेतावनी, बोले- 'नाक रगड़ने को मजबूर कर दूंगा'

Allegation On BJP: शिवसेना नेता अनिल परब ने कहा कि किसी भी बिल्डिंग में मूल प्लान के बाहर जाकर जो काम किया जाता है, उसे अवैध निर्माण कहा जाता है. म्हाडा के पास तो मूल प्लान कॉपी की तक उपलब्ध नहीं है.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव गुट के नेता और पूर्व मंत्री अनिल परब (Anil Parab) ने बीजेपी नेता किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि वे किरीट सोमैया को नाक रगड़ने पर मजबूर कर देंगे. अनिल परब का कहना है कि किरीट सोमैया बिल्डरों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं. 

'तोड़े गए कार्यालय से मना संबंध नहीं'

पूर्व मंत्री अनिल परब ने कहा कि म्हाडा ने मुंबई के बांद्रा में एक कार्यालय को तोड़ दिया है. उन्होंने बताया कि किरीट सोमैया का आरोप है कि तोड़ा गया कार्यालय मेरा है. ​लेकिन, उस कार्यालय से मेरा कोई संबंध ही नहीं है. उन्होंने बताया कि जो कार्यालय तोड़ा गया है, वह बांद्रा स्थित एक सोसायटी का कार्यालय था. म्हाडा ने उन्हें इसका लिखित सबूत भी दिया है. उनका कहना है कि म्हाडा के जिस अधिकारी ने सोसायटी को नोटिस भेजा है, उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

म्हाडा कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी

सोमैया की ओर से लगाये गये आरोपों के बाद बुधवार को अनिल परब ने म्हाडा द्वारा की गई कार्रवाई के खिलाफ परब ने म्हाडा ऑफिस में जाकर करीब तीन घंटे तक म्हाडा अधिकारियों से चर्चा की. इस दौरान उनके समर्थकों ने म्हाडा कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की. मौके पर अनिल परब ने कहा कि किरीट सोमैया उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. सोमैया उन्हें बदनाम करने के लिए उनके खिलाफ झूठे आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने बताया कि म्हाडा ने मुझे सबूत दिए हैं उनके आधार पर अब किरीट सोमैया को मुंह की खानी पड़ेगी.

पूछा, किसे कहते हैं अवैध निर्माण

शिव सेना नेता अनिल परब ने कहा कि किसी भी बिल्डिंग में उसके मूल प्लान के बाहर जाकर जो काम किया जाता है, उसे अवैध निर्माण कहा जाता है. लेकिन, म्हाडा के पास तो जिस कार्यालय को तोड़ा गया, उस बिल्डिंग के मूल प्लान की कॉपी तक उपलब्ध नहीं है. अब उनका कहना है कि जिस कार्यालय को तोड़ा गया है, उसे किस आधार पर अवैध निर्माण बताया जा रहा है. उनका कहना है कि म्हाडा के अधिकारियों ने उन्हें आठ दिन में बिल्डिंग के मूल प्लान की कॉपी उपलब्ध कराने की बात कही है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आठ दिन के भीतर बिल्डिंग के मूल प्लान की कॉपी नहीं मिली, तो उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन और कोर्ट केस की कार्रवाई भी की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें किन राज्यों में तेल की कीमतों में हुआ इजाफा और कहां हुए कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को ले जाने के विरोध में मुंबई में प्रदर्शन, शरद पवार गुट के छात्र नेता डिटेन
सोनम वांगचुक को ले जाने के विरोध में मुंबई में प्रदर्शन, शरद पवार गुट के छात्र नेता डिटेन
महाराष्ट्र: जलगांव में ट्रैक्टर के बकाए को लेकर महिला से दरिंदगी! बंदूक की नोक पर किया गैंगरेप
महाराष्ट्र: जलगांव में ट्रैक्टर के बकाए को लेकर महिला से दरिंदगी! बंदूक की नोक पर किया गैंगरेप
महाराष्ट्र: एनसीपी SP में होगा बंटवारा? शरद पवार ने अब खुद साफ की तस्वीर, किया बड़ा दावा
महाराष्ट्र: एनसीपी SP में होगा बंटवारा? शरद पवार ने अब खुद साफ की तस्वीर, किया बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
Embed widget