एक्सप्लोरर

अनिल देशमुख फिर होंगे गिरफ्तार? महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री का देवेंद्र फडणवीस पर बड़ा आरोप, 'मैं अपनी...'

Anil Deshmukh News: सीबीआई ने बीजेपी नेताओं के खिलाफ कथित साजिश के लिए अनिल देशमुख समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस मामले में अमिल देशमुख की पहली प्रतिक्रिया आई है.

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र में पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के बीच बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. दोनों नेता एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. बीजेपी (BJP) पदाधिकारियों को झूठे मामले में फंसाने की कोशिश के आरोप में सीबीआई (CBI) ने अनिल देशमुख समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. देवेंद्र फडणवीस की ओर से विधानसभा में पेश की गई पेन ड्राइव के आधार पर सीबीआई ने मामला दर्ज किया है.

क्या है आरोप?
विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में आरोप लगाया था कि तत्कालीन राज्य सरकार बीजेपी के नेताओं को झूठे अपराध में फंसाने की कोशिश कर रही थी. उस वक्त उन्होंने हॉल में एक पेन ड्राइव पेश की थी. इस पूरे मामले पर अब खुद अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) की तरफ से पहली प्रतिक्रिया आई है.

क्या बोले अनिल देशमुख?
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने 'X' पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, "देवेंद्र फडणवीस ने 4 साल पुरानी घटना को उठाते हुए मेरे खिलाफ दिल्ली की मदद से CBI में एफआईआर दर्ज करवाई है. 4 साल पहले, जब मैं गृहमंत्री था, जलगांव की एक घटना में बीजेपी के नेता गिरीश महाराज पर कार्रवाई करने के लिए मैंने जलगांव के पुलिस अधिकारी पर दबाव डाला था, ऐसा मुझ पर आरोप लगाया गया है."

देशमुख ने आगे कहा, "मेरी जानकारी के अनुसार, देवेंद्र फडणवीस मुझ पर छापा डालकर मुझे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं. जिस देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली की मदद से ED-CBI को साथ लेकर महाराष्ट्र की राजनीति को बहुत निचले स्तर पर लाकर खड़ा कर दिया है, उन्हें मैं यह कहना चाहता हूं कि देवेंद्र फडणवीस, मैं अपनी गिरफ्तारी का इंतजार कर रहा हूं."

ये भी पढ़ें: Nagpur Accident News: नागपुर में BJP नेता चंद्रशेखर बावनकुले के बेटे की कार ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, पिता ने कहा- 'जो लोग दोषी हैं...'

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget