एक्सप्लोरर

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बीच गठबंधन से BJP को होगा नुकसान? पार्टी के सर्वे ने चौंकाया

Shiv Sena UBT MNS Alliance: राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बीच संभावित गठबंधन को लेकर बीजेपी ने सर्वे किया है. इसमें ये जानने की कोशिश की गई है कि क्या इस गठबंधन से कोई नुकसान होगा?

Shiv Sena UBT MNS Alliance: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के बीच गठबंधन की अटकलें हैं. इस बीच बीजेपी के आंतरिक सर्वे में दावा किया गया है कि इस गठबंधन से बीजेपी की चुनावी संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बीजेपी के एक नेता ने ये दावा किया है.

बीजेपी ने बृहन्मुंबई नगर निगम के साथ-साथ पुणे और ठाणे सहित अन्य प्रमुख नगर निकायों के चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है. बीजेपी ने मुंबई में चुनाव को देखते हुए उद्धव ठाकरे-राज ठाकरे के बीच गठबंधन की अटकलों के बीच उसके प्रभाव का मूल्यांकन करने के लिए एक विस्तृत सर्वेक्षण किया. 

बीजेपी पदाधिकारी ने बुधवार (4 जून) को कहा, ''सर्वेक्षण से संकेत मिलता है कि बीजेपी तीन प्रमुख कारकों के कारण मुंबई में एक मजबूत स्थिति बनाए रखेगी. तीन प्रमुख कारक हैं- अपने पारंपरिक मतदाता आधार का विश्वास, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नेतृत्व और पिछले राज्य विधानसभा चुनावों में पार्टी का मजबूत प्रदर्शन.''

क्यों कम हुआ उद्धव ठाकरे का आधार?
उन्होंने कहा, ''पारंपरिक मराठी मतदाता आधार वाले क्षेत्रों में भी, बीजेपी का समर्थन स्थिर है. सर्वेक्षण से पता चलता है कि ठाकरे भाइयों के बीच गठबंधन से पार्टी की सीट संख्या पर प्रभाव नहीं पड़ेगा.''

सर्वे में दावा किया गया है कि 2022 में शिवसेना में विभाजन के बाद, मुंबई में उद्धव ठाकरे का प्रभाव कम हो गया है, पार्टी के लगभग आधे नगरसेवक एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं. उन्होंने कहा कि इस बीच राज ठाकरे का प्रभाव सीमित माना जा रहा है. 

कितनी सीटों पर लड़ेगी बीजेपी?
पदाधिकारी ने कहा कि अगर बीजेपी बीएमसी चुनाव में 150 सीटों (कुल 227 में से) पर चुनाव लड़ती है तो उसे फायदा होगा. पदाधिकारी ने कहा कि पार्टी की तैयारियां उसी हिसाब से चल रही हैं.

2024 के लोकसभा चुनावों में एमएनएस ने महाराष्ट्र में बीजेपी को समर्थन दिया था, लेकिन छह महीने बाद दोनों दलों ने विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़े.  इसके बाद चचेरे भाई उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच पिछले दिनों साथ आने की अटकलें शुरू हुई. 

इसको लेकर दोनों ही नेता कुछ आपनी मतभेद वाले मुद्दों को नजरअंदाज भी कर सकते हैं. पिछले दिनों एमएनएस प्रमुख ने कहा था कि मराठी मानुस (मराठी भाषी लोगों) के हितों में एकजुट होना मुश्किल नहीं है. वहीं इसके बाद उद्धव ठाकरे ने कहा था कि वह मामूली झगड़े को अलग रखने के लिए तैयार हैं, बशर्ते कि महाराष्ट्र के हितों के खिलाफ काम करने वालों के साथ वो नहीं जाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
FCRA बिल पर सियासी घमासान: फडणवीस बोले- देश विरोधी गतिविधियों पर लगेगी रोक
FCRA बिल पर सियासी घमासान: फडणवीस बोले- देश विरोधी गतिविधियों पर लगेगी रोक
सूरत मेडिकल कॉलेज में रैगिंग! छात्र डॉ. हर्ष पंड्या की आत्महत्या मामले में 4 सीनियर डॉक्टर सस्पेंड
सूरत मेडिकल कॉलेज में रैगिंग! छात्र डॉ. हर्ष पंड्या की आत्महत्या मामले में 4 सीनियर डॉक्टर सस्पेंड

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget