एक्सप्लोरर

Maharashtra: अकोला में 4 दिन पुरानी लाश मिली, बदबू से खुला राज, रौंगटे खड़े कर देगी चाचा की करतूत

Akola Crime: अकोला में चाचा ने शराब के झगड़े में भतीजे की पत्थर से हत्या कर दी और चार दिन तक शव के साथ एक ही घर में रहा. पुलिस ने दुर्गंध की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया.

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के अकोला जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है. खदान थाना क्षेत्र के पेन्शनपुरा इलाके में 55 वर्षीय चाचा ने अपने 30 वर्षीय भतीजे की हत्या कर दी और फिर 4 दिनों तक उसी घर में मृत शरीर के साथ रहा. 

पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जो इतनी भयानक हिंसा में बदल गया कि चाचा ने पत्थर से वार कर अपने भतीजे की जान ले ली.

दुर्गंध फैलने से हुआ मामले का खुलासा
घटना का खुलासा तब हुआ जब गुरुवार (29 मई) शाम मोहल्ले में दुर्गंध फैलने लगी. पड़ोसियों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो वहां कुणाल किशोर कमलाकर का सड़ा-गला शव बरामद हुआ. खदान पुलिस स्टेशन के इंचार्ज मनोज केदारे ने बताया कि शव की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत हुआ कि उसकी मौत 4 दिन पहले हुई थी. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा, जहां प्रारंभिक रिपोर्ट में सिर पर गहरी चोट को मौत का कारण बताया गया.

शराब पर शुरू हुआ था विवाद- पुलिस
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक कुणाल अक्सर अपने चाचा सुनील गोपालराव कमलाकर के साथ शराब पीता था. घटना वाली रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी, जिसके बाद किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया. गुस्से में आकर सुनील ने भारी पत्थर से कुणाल के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी चाचा 4 दिन तक शव के साथ उसी कमरे में रहा और बाहर किसी को भनक तक नहीं लगने दी.

हत्या से एक दिन पहले, 28 मई को कुणाल की मां ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसके अगले दिन यानी 29 मई को शव बरामद हुआ. संदेह के आधार पर पुलिस ने सुनील को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की. पूछताछ में सुनील ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवेंद्र फडणवीस के नागपुर में MLC चुनाव जीती कांग्रेस, क्या इसलिए CM ने डिलीट किया पोस्ट?
देवेंद्र फडणवीस के नागपुर में जीती कांग्रेस, क्या इसलिए CM ने डिलीट किया पोस्ट?
Nagpur MLC Election Results LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget