एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के मंत्री माणिकराव कोकाटे को झटका, अजित पवार ने सीएम को चिट्ठी लिख कहा- बदल दें विभाग

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जल्द ही महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे का विभाग बदल सकते हैं. इस संबंध में उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने सीएम को चिट्ठी लिखी है.

महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे को बड़ा झटका लगने जा रहा है. उप-मुख्यमंत्री और एनसीपी के प्रमुख अजित पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर कोकाटे के पोर्टफोलियो में बदलाव का प्रस्ताव दिया है. एबीपी न्यूज़ को सूत्रों ने इसकी जानकारी दी.

एनसीपी के नेता कोकाटे को संभवतः खेल मंत्री बनाया जा सकता है. वहीं दत्तात्रय भरणे नए कृषि मंत्री के रूप में कार्यभार संभालेंगे. दत्तात्रय भरणे अजित पवार गुट के ही मंत्री हैं.

क्यों बदला जा सकता है विभाग?

यह घटनाक्रम एक बड़े विवाद के बाद हुआ, जब एक वीडियो सामने आया जिसमें कोकाटे कथित तौर पर विधानसभा सत्र के दौरान अपने फोन पर ऑनलाइन रम्मी गेम खेलते नजर आए.

एनसीपी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने इसका वीडियो शेयर किया था. इसके बाद काफी विवाद हुआ. विपक्षी नेताओं ने महाराष्ट्र के कृषि संकट के बीच कोकाटे की असंवेदनशीलता की आलोचना की.

जांच में कोकाटे की खुली पोल

हालांकि, कोकाटे ने इन आरोपों से इनकार किया. दावा किया कि वे एक पॉप-अप विज्ञापन बंद करने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने बदनामी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी.

बाद में एक विधायी जांच में पतचा चला कि उन्होंने 18 से 22 मिनट तक गेम खेला. यह उम्मीद थी कि अजित पवार उनके इस्तीफे की मांग कर सकते हैं, लेकिन कोकाटे को माफी मांगने और ऐसा व्यवहार दोबारा न करने का वादा करने के बाद केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. 

माणिकराव कोकाटे ने क्या कहा?

माणिकराव कोकाटे ने गुरुवार (31 जुलाई) को ही दावा किया कि उन्होंने न तो इस्तीफे की पेशकश की और न ही उन्हें एनसीपी या मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तरफ से पद छोड़ने के लिए कहा गया. उन्होंने कहा, "मैंने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान किसानों से माफी मांगी थी अगर रम्मी के खेल वाले विवाद से उनकी भावनाएँ आहत हुई हों."

कोकाटे रम्मी खेलने के साथ किसानों की तुलना भिखारियों से करने को लेकर भी विवादों में रहे. उन्हें कोर्ट ने 1995 के हाउसिंग धोखाधड़ी मामले में सजा भी सुनाई है. हालांकि बाद में कोर्ट ने सजा को स्थगित कर दिया.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget