एक्सप्लोरर

मराठा आरक्षण आंदोलन का जिक्र कर अजित पवार ने किस पर साधा निशाना? 'उन्होंने चुप्पी साध ली'

Ajit Pawar on Maratha Aarakshan: डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि कम वोट पाने वाला विपक्ष हमेशा सरकार पर निशाना साधने के मौके तलाशता रहता है.

महाराष्ट्र के डिप्टी अजित पवार ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हाल में मराठा आरक्षण के विरोध प्रदर्शन से राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की. लेकिन सरकार द्वारा मुद्दे का समाधान करने के बाद उन्होंने चुप्पी साध ली. पुणे में गुरुवार (4 सितंबर) को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महायुति सरकार जन कल्याण के लिए काम करने पर केंद्रित है.

सरकार के आदेश के बाद जरांगे ने खत्म किया हड़ताल

मुंबई में 29 अगस्त को मराठा आरक्षण की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू करने वाले कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने मंगलवार को देवेंद्र फडणवीस सरकार द्वारा उनकी अधिकांश मांगें मान लिये जाने के बाद इसे वापस ले लिया. सरकार ने मराठा समुदाय के सदस्यों को उनकी कुनबी विरासत के ऐतिहासिक प्रमाणों के साथ कुनबी जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए एक समिति के गठन की घोषणा करते हुए एक आदेश भी जारी किया.

कभी-कभी समस्याएं उत्पन्न होती हैं- अजित पवार

अजित पवार ने कहा,‘‘लोगों ने हमें भारी बहुमत से सत्ता में पहुंचाया है और हमारा निरंतर प्रयास है कि हम उन्हें सभी लाभ देकर उनके लिए काम करें. कभी-कभी समस्याएं उत्पन्न होती हैं, लेकिन हम हमेशा उन्हें सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास करते हैं.’’

विपक्ष मौके तलाशता रहता है- डिप्टी सीएम

मराठा आरक्षण आंदोलन का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘कम वोट पाने वाला विपक्ष हमेशा सरकार पर निशाना साधने के मौके तलाशता रहता है. उनमें से कुछ ने तो प्रेस में जाकर अपने विचार व्यक्त करके पिछले तीन-चार दिनों में मुंबई में पैदा हुए हालात का राजनीतिक फायदा उठाने की भी कोशिश की.’’

सब कुछ ठीक हो जाएगा- डिप्टी सीएम

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ लेकिन सरकार ने इस आंदोलन को कुशलतापूर्वक संभाला तब, विपक्ष ने चुप्पी साध ली. उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग अब भी अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं, लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि सब कुछ ठीक हो जाएगा और चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget