एक्सप्लोरर

Ahmednagar: अनुसूचित जाति के युवकों के साथ हुई बर्बरता पर अजित पवार बोले- 'किसी को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं'

Maharashtra News: अहमदनगर में अनुसूचित जाति के युवकों के साथ हुई मारपीट के मामले में अब डिप्टी सीएम अजित पवार ने बयान दिया है. डिप्टी सीएम ने कहा है कि किसी को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है.

Ahmednagar News: महाराष्ट्र (Maharashtra) के डिप्टी सीएम अजित पवार (Ajit Pawar) ने सोमवार को अहमदनगर (Ahmednagar) जिले की घटना पर कहा है कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. डिप्टी सीएम पवार ने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है. दरअसल, अहमदनगर में कथित रूप से अनुसूचित जाति (Scheduled Caste) के चार लोगों को पेड़ से उल्टा लटकाकर डंडों से पीटा गया था. हमलावरों ने उनपर चोरी करने का आरोप लगाया था. 

पुलिस के अनुसार, अहमदनगर के श्रीरामपुर तालुका के हरेगांव गांव में 25 अगस्त को एक बकरी और कुछ कबूतर चुराने के संदेह में छह लोगों के एक समूह ने पीड़ितों को कथित तौर पर पहले निर्वस्त्र कर दिया और फिर एक पेड़ से उन्हें उल्टा लटकाकर डंडों से पीटा. घटना के संबंध में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुणे दौरे पर आए डिप्टी सीएम अजित पवार से जब घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पत्रकारों से कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है. उन्होंने आश्वस्त किया कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

पीएम मोदी की तारीफ में यह बोले अजित पवार
उधर,  'बारिश की कमी' के मद्देनजर राज्य में सूखा घोषित करने की कुछ वर्गों की मांग पर अजित पवार ने कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे, संबंधित मंत्रियों और खुद उन्होंने एक बैठक करके जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए हैं.  उन्होंने कहा कि हालात पर सरकार की पैनी नजर है. अपने भाषणों में पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करने को लेकर अजित पवार ने कहा कि जिस तरह से वह फैसले ले रहे हैं और जिस तरह से काम कर रहे हैं, उससे भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है और वह भारत को तीन शीर्ष अर्थव्यवस्था वाले देशों में शुमार करने के लिए काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-  Maharashtra: इंडिया गठबंधन की बैठक पर नाना पटोले बोले- तानाशाही सरकार को देंगे 'चले जाओ' का नारा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget