एक्सप्लोरर

Maharashtra: शिवसेना के विज्ञापन पर अब अजित पवार बोले- 'अपने राजनीतिक जीवन में मैंने आज तक ऐसा...'

Maharashtra News: शिवसेना ने जो विज्ञापन जारी किया है उसमें देवेंद्र फडणवीस के मुकाबले सीएम पद के लिए एकनाथ शिंदे को ज्यादा लोगों की पसंद बताया गया है. इस पर अजित पवार ने प्रतिक्रिया दी है.

Maharashtra Politics: सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना के विज्ञापन पर अब एनसीपी नेता अजित पवार की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने आज तक ऐसा विज्ञापन नहीं देखा. गौरतलब है कि शिवसेना के विज्ञापन में एकनाथ शिंदे को बतौर सीएम फेस देवेंद्र फडणवीस से ज्यादा पॉपुलर बताया गया है. 

एनसीपी नेता अजित पवार ने कहा, "मैंने आज तक अपने राजनीतिक जीवन में इस तरह का विज्ञापन नहीं देखा जो आज के अखबारों में देखा. विज्ञापन में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम शिंदे की फोटो थी. वे (शिवसेना) कहते हैं कि वे बालासाहेब ठाकरे के सैनिक हैं, जबकि विज्ञापन से बालासाहेब ठाकरे और आनंद दीघे की तस्वीरें गायब थीं."

बता दें कि शिवसेना की तरफ से जारी इस विज्ञापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम एकनाथ शिंदे की तस्वीर लगी है. इसका शीर्षक 'देश में मोदी, महाराष्ट्र में शिंदे' दिया गया है. इसमें कहा गया कि महाराष्ट्र के 26.1 फीसदी लोग एकनाथ शिंदे को बतौर सीएम देखना चाहते हैं. एक सर्वे के आकड़े का जिक्र करते हुए विज्ञापन में कहा गया कि शिंदे के मुकाबले 23.2 फीसदी लोग देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद पर देखना चाहते हैं. यानी विज्ञापन में शिंदे, फडणवीस से ज्यादा लोकप्रिय दर्शाए गए हैं.

Maharashtra: महाराष्ट्र में KCR की पार्टी ने किया ये बड़ा दावा, विधानसभा चुनाव से पहले जमीन तलाश रही BRS

विज्ञापन पर क्या बोले एकनाथ शिंदे?

जब इस विज्ञापन को लेकर सीएम एकनाथ शिंदे से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की सरकार पीएम मोदी के मार्गदर्शन में चल रही है. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार से राज्य का विकास हो रहा है. उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ की. साथ ही कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव और स्थानीय निकाय चुनाव में शिवसेना और बीजेपी एक साथ मिलकर मजबूती से लड़ेगी. वहीं इस विज्ञापन पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि चुनाव नतीजों से ये तय होता है कि कौन नेता और कौन सी पार्टी जनता की पसंद हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget