एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के आरोपों पर अजित पवार का बड़ा बयान, 'चुनाव आयोग को सही-गलत का जवाब देना चाहिए'

Ajit Pawar News: अजित पवार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बारामती में हम हार गए. लेकिन विधानसभा चुनाव में मैं वहां एक लाख से ज्यादा वोटों से जीता. तो क्या मैंने गड़बड़ की है?

महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनावों को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने पलवार किया. मंगलवार (12 अगस्त) को मुंबई में मीडिया से बातचीत में पवार ने कहा कि कुछ लोगों को सफलता नहीं मिल रही इसलिए वो ऐसा बोलते हैं. उन्होंने कहा कि संविधान के हिसाब से जो भी अपना सवाल रखना चाहे वो रख सकता है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि क्या गलत है और क्या सही है चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए.

क्या मैंने बारामती में गड़बड़ की?- अजित पवार

डिप्टी सीएम ने कहा कि बारामती में लोकसभा के चुनाव में हमारे उम्मीदवार को 48 हजार वोट कम मिले. लेकिन पांच महीने के बाद वही वोटर मुझे एक लाख से ज्यादा वोटों से विधानसभा चुनाव में जिताते हैं. लोकसभा चुनाव के नतीजों को मैंने स्वीकार किया था. बाद में मैं जीतकर आया तो क्या मैंने वहां गड़बड़ की?

सही है या गलत चुनाव आयोग को चेक करना चाहिए- अजित पवार

एक एड्रेस पर 100-100 लोग मिलते हैं, इस सवाल पर उन्होंने कहा, "ये चुनाव आयोग देखेगा. वो सही है या गलत है, वो चेक करना चाहिए. गलत होगा तो उसी हिसाब से उन्हें ध्यान देना चाहिए. सही होगा तो वैसा बताना चाहिए."

विपक्ष वाले जीते तो सब ठीक, हारें तो शिकायत- अजित पवार

डिप्टी सीएम ने कहा, "जब भी विपक्ष वाले कोई राज्य जीत जाते हैं तो बोलते हैं कि ईवीएम भी अच्छा है, चुनाव आयोग भी बहुत अच्छी तरह से कामकाज कर रहा है. जब बुरी तरह से हार जाते हैं तो चुनाव आयोग के बारे में कुछ न कुछ शिकायतें शुरू हो जाती हैं. ईवीएम के बारे में भी शुरू हो जाते हैं. ईवीएम किसके जमाने में शुरू हुआ है, तब किसकी सरकार थी, ये आपको भी पता है."

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget