एक्सप्लोरर

'इस बजट में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में...', महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने क्या कुछ कहा?

Ajit Pawar News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने केंद्रीय बजट 2024 की सराहना करते हुए कहा कि कौशल विकास, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण जैसे सभी क्षेत्रों के विकास को बल मिलेगा.

Ajit Pawar On Union Budget 2024: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी के प्रमुख अजित पवार ने मंगलवार (23 जुलाई) को संसद में पेश 2024-25 केंद्रीय बजट की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि बजट में विकसित भारत की नींव रखी गई है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बजट में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश की गई है.

एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी एनडीए सरकार का पहला बजट पेश किया. इस बजट से कृषि, उद्योग, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा.''

उन्होंने आगे कहा, ''इस बजट से रोजगार, स्वरोजगार, विज्ञान, अनुसंधान, कौशल विकास, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण जैसे सभी क्षेत्रों के विकास को बल मिलेगा और एक मजबूत की नींव बनेगी. बजट में विकसित भारत की नींव रखी गई है. यह बजट शहरी और ग्रामीण विकास के बीच संतुलन है, जिसमें समाज के कमजोर, वंचित, हाशिए पर रहने वाले, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों के विकास पर जोर दिया गया है.

अजित पवार ने ये भी कहा, ''3 लाख रुपये तक की आय को इनकम टैक्स में छूट देने का फैसला मध्यम वर्ग, कामकाजी वर्ग के लिए अहम होगा. भारत को विश्व शक्ति बनने की ओर ले जाने वाले इस बजट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशवासियों का विश्वास मजबूत किया है. एक अच्छा, दूरदर्शी, जनकल्याणकारी बजट पेश करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद.''

बता दें कि वित्त मंत्री के तौर पर निर्मला सीतारमण के तौर पर लगातार 7वीं बार आम बजट पेश किया. इस बजट में किसान, मजदूर, युवा, छात्र, महिला, उद्यमी, नवाचार, शिक्षा, विरासत सबको कुछ ना कुछ दिया गया है. केंद्रीय वित्त मंत्री ने इस साल कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया है.

ये भी पढ़ें:

'कुर्सी पाने के बाद लोग जनता को भूल जाते हैं लेकिन...', बजट पर सीएम एकनाथ शिंदे की पहली प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर आया अभिजीत दीपके का बयान, जानें क्या कहा?
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर आया अभिजीत दीपके का बयान, जानें क्या कहा?
सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर भड़की NCP, कांग्रेस दफ्तर में हंगामा
सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर भड़की NCP, कांग्रेस दफ्तर में हंगामा
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget