एक्सप्लोरर

चाचा पर भतीजा फिर भारी! शरद पवार के गृहनगर के चुनाव में अजित पवार ने दिया तगड़ा झटका

Maharashtra News: बारामती के मालेगांव सहकारी शुगर मिल के चुनाव में अजित पवार के पैनल के 21 में से 12 उम्मीदवार अब तक जीत चुके हैं, जबकि बाकी 7 उम्मीदवार भी आगे चल रहे हैं

Malegaon Cooperative Sugar Mill Election: बारामती के मालेगांव सहकारी शुगर मिल के चुनाव में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाले नीलकंठेश्वर पैनल को जीत की बढ़त मिली है. वहीं, शरद पवार को तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि उनके पैनल के सभी उम्मीदवार चुनाव हार गए हैं. डिप्टी सीएम अजित पवार के नेतृत्व में नीलकंठेश्वर पैनल को अब तक के नतीजों में स्पष्ट बढ़त मिली है.

अजित पवार के पैनल के 21 में से 12 उम्मीदवार अब तक जीत चुके हैं, जबकि बाकी 7 उम्मीदवार भी आगे चल रहे हैं. दूसरी ओर शरद पवार को इस चुनाव में जोरदार झटका लगा है, क्योंकि उनके बलिराजा सहकार पैनल के सभी उम्मीदवार पराजित हो गए हैं.

शरद पवार गुट के पैनल को झटका

शरद पवार गुट की ओर से युगेंद्र पवार के नेतृत्व में बलिराजा सहकार पैनल खड़ा किया गया था, लेकिन इस पैनल को एक भी सीट नहीं मिली. खास बात यह है कि यह चुनाव शरद पवार के गृहनगर बारामती में हुआ और यहीं उन्हें अब तक का सबसे बड़ा धक्का लगा है.

अजित पवार के पैनल को निर्णायक बढ़त

बारामती शुगर फैक्ट्री के चुनाव में अजित पवार ने नीलकंठेश्वर पैनल खड़ा किया था. इस पैनल के 21 में से 12 उम्मीदवारों ने अब तक जीत दर्ज की है और 7 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. मतगणना के पहले ही चरण में ‘ब वर्ग’ समूह से उपमुख्यमंत्री अजित पवार खुद विजयी हुए हैं.

चुनाव में कितने पैनल थे मैदान में?

इस चुनाव में चार प्रमुख पैनल मैदान में थे-

1. अजित पवार का नीलकंठेश्वर पैनल

2. शरद पवार के नेतृत्व में बलिराजा सहकार बचाव पैनल

3. बीजेपी नेता चंद्रराव तावरे और रंजन तावरे का सहकार बचाव शेतकरी पैनल

4. कष्टकरी शेतकरी समिति और एक अपक्ष (स्वतंत्र) पैनल

अजित पवार ने 500 करोड़ रु की सहायता का किया था वादा

चुनाव प्रचार के दौरान अजित पवार ने इस शुगर मिल को 500 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने का वादा किया था, जिसका सीधा असर मतदान पर दिखाई दिया. अब सभी की नजरें अंतिम परिणाम पर टिकी हुई हैं, लेकिन अब तक की स्थिति को देखते हुए यह स्पष्ट है कि अजित पवार का पैनल बड़ी जीत की ओर अग्रसर है.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
ठाणे: AIMIM की युवा पार्षद सहर शेख को असदुद्दीन ओवैसी ने किया मैसेज, 'आप बहुत ही...'
AIMIM की युवा पार्षद सहर शेख को असदुद्दीन ओवैसी ने किया मैसेज, 'आप बहादुर बाप की बेटी'
मैच फिक्सिंग में सने बांग्लादेश के हाथ, टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच मुंह दिखाने लायक नहीं रहा BCB; जानें पूरा मामला
मैच फिक्सिंग में सने बांग्लादेश के हाथ, टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच मुंह दिखाने लायक नहीं रहा BCB
नितिन नवीन बनाने लगे युवा टीम, उम्र सीमा तय, 35 और 32 से कम वालों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नवीन बनाने लगे युवा टीम, उम्र सीमा तय, 35 और 32 से कम वालों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Trump के बयान से Market में तूफानी तेजी | Sensex +850, Nifty उछला | Gold-Silver Crash | Paisa Live
Top News: अभी की बड़ी खबरें | Greenland | Prayagraj | RSS | Delhi Weather Update | T20
Delhi News : दिल्ली के मंगोलपुरी में बदमाशों ने चाकू से गोदकर कर दी हत्या, लोग देखते रहे
Magh Mela 2026 : Swami Avimukteshwaranand से हो रही बदले की राजनीति ?। Pramod Krishnam
Andhra Pradesh में भीषण सड़क हादसा, बस और कंटेनर की जोरदार टक्कर | Fire News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
ठाणे: AIMIM की युवा पार्षद सहर शेख को असदुद्दीन ओवैसी ने किया मैसेज, 'आप बहुत ही...'
AIMIM की युवा पार्षद सहर शेख को असदुद्दीन ओवैसी ने किया मैसेज, 'आप बहादुर बाप की बेटी'
मैच फिक्सिंग में सने बांग्लादेश के हाथ, टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच मुंह दिखाने लायक नहीं रहा BCB; जानें पूरा मामला
मैच फिक्सिंग में सने बांग्लादेश के हाथ, टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच मुंह दिखाने लायक नहीं रहा BCB
नितिन नवीन बनाने लगे युवा टीम, उम्र सीमा तय, 35 और 32 से कम वालों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नवीन बनाने लगे युवा टीम, उम्र सीमा तय, 35 और 32 से कम वालों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
धुरंधर को ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे? इस दिन से स्ट्रीम हो रही रणवीर सिंह की फिल्म
धुरंधर को ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे? इस दिन से स्ट्रीम हो रही रणवीर सिंह की फिल्म
Hidden Signs Of Kidney Damage: सिर्फ पुरुषों में दिखते हैं किडनी डैमेज के ये लक्षण, 99% लोग कर देते हैं इग्नोर
सिर्फ पुरुषों में दिखते हैं किडनी डैमेज के ये लक्षण, 99% लोग कर देते हैं इग्नोर
जोमैटो राइडर ने जीता दिल... डिलीवरी के बीच सड़क पर भटकते पिल्ले की बचाई जान, वीडियो वायरल
जोमैटो राइडर ने जीता दिल... डिलीवरी के बीच सड़क पर भटकते पिल्ले की बचाई जान, वीडियो वायरल
26 जनवरी की मुख्य परेड से कितनी अलग होती है फुल ड्रेस रिहर्सल? जानें हर बात
26 जनवरी की मुख्य परेड से कितनी अलग होती है फुल ड्रेस रिहर्सल? जानें हर बात
Embed widget